Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 January 2026: लोहड़ी पर मंडराया राहुकाल के साथ भद्रा का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त-योग

Aaj Ka Panchang: आज 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा, जिसे नई फसल, ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशियों का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, इस बार लोहड़ी पर राहुकाल के साथ-साथ भद्रा का साया भी रहेगा, जिस दौरान मांगलिक कार्य करना सही नहीं रहेगा. यहां पर आप लोहड़ी की तिथि, शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग से लेकर नक्षत्र के बारे में जान सकते हैं.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Jan 13, 2026 06:09
13 January 2026 Ka Panchang
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 13 January 2026: लोहड़ी को भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है, जिसकी धूम देश ही नहीं विदेश में भी देखने को मिलती है. इस दिन लोग अग्नि देव और लोहड़ी की अग्नि की पूजा करते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी. दशमी तिथि प्रात: काल से लेकर दोपहर में करीब 3 बजे तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा, जो अगले दिन प्रात: काल तक रहने वाली है.

चलिए अब क्रमानुसार जानते हैं 13 जनवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के पंचांग के बारे में.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06:49 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजे
  • चन्द्रोदय- सुबह 02:58 मिनट पर (14 जनवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 01:28 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत के 6 मिनट तक विशाखा रहेगा, जिसके बाद दिन के अंत तक अनुराधा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Mercury Transit 2026 Horoscope: शुरू हुए इन 3 राशियों के संघर्ष से भरे दिन, बुध गोचर का पड़ रहा है अशुभ प्रभाव

---विज्ञापन---

योग

13 जनवरी 2026 के दिन की शुरुआत में शूल योग होगा, जिसका समापन शाम में 07 बजे के आसपास होगा. शूल योग के बाद गण्ड योग का आरंभ होगा, जिसका समापन दिन के अंत के साथ ही होने वाला है. बता दें कि मंगलवार को सुबह करीब 7 बजे विडाल योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहेगा.

नवग्रहों की स्थिति

  • राहु ग्रह: कुंभ राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को रहने वाले हैं.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को रहने वाले हैं.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को रहने वाले हैं.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को रहने वाले हैं.
  • सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और बुध ग्रह: धनु राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को रहने वाले हैं.
  • शुक्र ग्रह: धनु राशि से निकलकर मकर राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को गोचर करेंगे.
  • चंद्र ग्रह: तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में 13 जनवरी 2026, वार मंगलवार को गोचर करेंगे.

13 जनवरी 2026 का शुभ समय

13 January 2026 Ka Shubh Muhurat

13 जनवरी 2026 का अशुभ समय

13 January 2026 Ka Ashubh Muhurat

करण

13 जनवरी 2026 को प्रात: काल में विष्टि करण रहेगा, जिसका समापन दोपहर में 03 बजे के आसपास होगा. विष्टि करण के बाद अगले दिन (14 जनवरी 2026) की सुबह तक बव करण रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 12, 2026 01:31 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.