हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: कजरी तीज, बहुला चतुर्थी और हेरम्ब संकष्टी आज, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 12 अगस्त का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 12 अगस्त 2025, वार मंगलवार को कजरी तीज, बहुला चतुर्थी और हेरम्ब संकष्टी है। साथ ही कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। यदि आप देवी-देवताओं की पूजा के आज के शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ें नीचे दिए गए पंचांग के बारे में।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 12 August 2025: धार्मिक दृष्टि से 12 अगस्त 2025, वार मंगलवार का दिन बेहद खास है क्योंकि आज तीन-तीन शुभ पर्व हैं। आज कजरी तीज, बहुला चतुर्थी और हेरम्ब संकष्टी है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 08:41 मिनट से भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ हो जाएगा, जिससे पहले तृतीया तिथि रहेगी। आज तृतीया तिथि तक ही विष्टि करण रहेगा, जिसके बाद शाम 07:40 मिनट तक बव करण रहने वाला है। जबकि रात 12 बजे तक बालव करण रहेगा।

योग की बात करें तो आज शाम 06:53 के बाद धृति योग का संयोग बन रहा है, जिससे पहले सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा सुबह 11 बजकर 52 मिनट से उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र का आरंभ हो जाएगा। उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र से पहले पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा।

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय

देवी दुर्गा और हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के दिन आज प्रात: काल 05 बजकर 49 मिनट पर सूर्योदय होगा। जबकि शाम में 7 बजकर 3 मिनट के आसपास सूर्यास्त होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट के आसपास हो सकता है। इसके अलावा दिशा शूल उत्तर रहेगी।

विज्ञापन

सम्वत और चंद्रमास

आज 1947 विश्वावसु, शक सम्वत और 2081 नल, गुजराती संवत है। विक्रम सम्वत की बात करें तो वो आज 2082 कालयुक्त है। इसके अलावा चंद्रमास आज भाद्रपद, पूर्णिमान्त और श्रावण, अमांत रहेगा।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: मंगलवार को 6 राशियों की लव लाइफ में होगा सुधार, खत्म हो सकती है दूरियां

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

आज मंगलवार को केवल एक ग्रह चंद्र का राशि गोचर हो रहा है। बीते दिन की तरह ही 12 अगस्त 2025 यानी आज पूरे दिन कन्या राशि में मंगल देव, मीन राशि में शनि देव, कुंभ राशि में राहु और सिंह राशि में केतु ग्रह मौजूद रहेंगे। जबकि कर्क राशि में सूर्य और बुध देव रहेंगे। इसके अलावा मिथुन राशि में गुरु और शुक्र के मिलन से युति बनी रहेगी। वहीं, चंद्रमा कुंभ राशि और मीन राशि में संचार करेंगे। सुबह-सुबह चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: करियर, सेहत या रिश्ते, 31 अगस्त तक किन-किन मामलों को लेकर रहें सतर्क? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola