Love Rashifal: मंगलवार को 6 राशियों की लव लाइफ में होगा सुधार, खत्म हो सकती है दूरियां

Love Horoscope: अगस्त माह के दूसरे मंगलवार यानी 12 अगस्त 2025 को कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही शुक्र देव नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसका गहरा प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो इसके लिए पढ़ें 12 अगस्त 2025 का प्रेम राशिफल।

Love Rashifal 12 August 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 12 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह के दूसरे मंगलवार यानी 12 अगस्त को सुबह 08:41 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। मंगलवार को शाम 06:53 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, जिसके बाद धृति योग का संयोग बन रहा है। जबकि दोपहर 02:14 मिनट पर शुक्र का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर होगा।

विज्ञापन

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 11:52 मिनट तक पूर्वभाद्रपदा रहेगा, जिसके बाद उत्तरभाद्रपदा का आरंभ होगा। इस बीच दोपहर 03:44 से लेकर शाम 05:21 मिनट तक राहु काल रहेगा। जबकि सुबह 08:41 मिनट तक विष्टि करण रहेगा। इसके बाद शाम 07:40 मिनट तक बव रहेगा और दिन खत्म होने तक बालव करण के रहने के योग हैं। आइए अब जानते हैं 12 अगस्त 2025 के प्रेम राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक, सावधानी और उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को अपने व्यवहार में सुधार लाना होगा। अन्यथा आप अपने साथी से दूर होते चले जाएंगे। खासकर मंगलवार को अपने गुस्से पर काबू रखें। विवाहित जातक और उनके जीवनसाथी के दरमियान किसी अजनबी व्यक्ति के कारण नोंकझोंक होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 11
  • सावधानी- रिश्तों को लेकर सजग रहें।
  • उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

शादीशुदा जातकों की यदि साथी संग बातचीत बंद है तो एक बार फिर उनसे बात करने का प्रयास करें। अन्यथा मंगलवार को आपका रिश्ता खत्म हो जाएगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक 12 अगस्त को साथी संग खुशनुमा पल बिताएंगे, जिससे आप दोनों के बीच आई दूरियां खत्म होंगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 20
  • सावधानी- छोटी बातों को बड़ा न बनने दें।
  • उपाय- अनाज का दान करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाहित जातक अपने साथी पर किसी बात का दबाव न बनाएं। अन्यथा आपको कई दिनों तक प्रियतम की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। सिंगल लोगों के लिए ग्रहों की कृपा से 12 अगस्त के दिन शादी का रिश्ता आ सकता है।

  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 16
  • सावधानी- अपने काम से काम रखें।
  • उपाय- लाल रंग के कपड़ों का दान करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

विवाहित जातकों को उनके साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिस कारण आप उनसे दूरी बनाए रखने का प्रयास करेंगे। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, जिस कारण आप अपने साथी को उपयुक्त समय नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 24
  • सावधानी- फालतू बातों पर ज्यादा ध्यान न दें।
  • उपाय- कृष्ण जी की पूजा करें और उन्हें फल का भोग लगाएं।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातक पब्लिक में अपने साथी संग अभद्र व्यवहार करने से बचें। अन्यथा आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का साथी उनसे दूरी बनाकर रखने का प्रयास करेगा। इस कारण आपका मन बेचैन रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 01
  • सावधानी- बात-बात पर क्रोध न करें।
  • उपाय- नवार्ण मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

विवाहित जातक अपने साथी को समझने का प्रयास करें और किसी अन्य व्यक्ति की बातों में आकर घर में तनाव का माहौल न बनने दें।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 13
  • सावधानी- पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतें।
  • उपाय- मिठाई का दान करें।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

जीवनसाथी पर विश्वास की कमी होने के कारण विवाहित जातकों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी। सिंगल जातकों को मानसिक शांति का अहसास होगा, क्योंकि भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 04
  • सावधानी- जरूरी न हो तो यात्रा न करें।
  • उपाय- कपड़ों का दान करें।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: अगस्त नहीं सितंबर में मिलेगी इन 3 राशियों को सफलता, 3 बार होगा मंगल गोचर

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहिक जातक अपने साथी के लिए वक्त निकालें और जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करें। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होने से लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 27
  • सावधानी- रिश्तों में गलतफहमी को उत्पन्न न होने दें।
  • उपाय- धन का दान करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

विवाहित जातकों की अपने जीवनसाथी से थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने जाकर नई यादें बनाएंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 18
  • सावधानी- वाणी पर ध्यान दें।
  • उपाय- लाल रंग के फल का दान करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

रिश्तेदारों को लेकर विवाहित जातकों की जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। सिंगल जातक दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के पल बिताएंगे।

  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 15
  • सावधानी- छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनाएं।
  • उपाय- लाल या हरे रंग के कपड़ों का दान करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

कुंभ राशि के विवाहित जातकों के संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। सिंगल जातक खाली समय में दोस्तों के साथ वक्त बिताएंगे, जिससे सुकून मिलेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 27
  • सावधानी- जल्दबाजी में निवेश न करें।
  • उपाय- धन या जल का दान करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातक अपने साथी के अंदर खामियां ढूंढने की जगह उन्हें समझने का प्रयास करें। अन्यथा आपका बिगड़ा रिश्ता नहीं सुधरेगा। सिंगल जातक बेकार के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें, बल्कि करियर पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 09
  • सावधानी- नौकरी बदलने में जल्दबाजी न करें।
  • उपाय- काले तिल या धन का दान करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: करियर, सेहत या रिश्ते, 31 अगस्त तक किन-किन मामलों को लेकर रहें सतर्क? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ