---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 11 February 2026: बुधवार को राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी, जानें किस मुहूर्त में करें पूजा?

Kal Ka Panchang: कल का दिन ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि बुधवार को राहुकाल के साथ-साथ भद्रा भी रहेगी. इसके अलावा विभिन्न शुभ व अशुभ योग भी बन रहे हैं. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 11 फरवरी 2026, गणेश जी को समर्पित बुधवार के पंचांग के बारे में.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 10, 2026 12:36
Aaj Ka Panchang 11 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 11 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. दिन की शुरुआत में नवमी तिथि रहेगी, जिसका समापन सुबह 09:59 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक दशमी तिथि रहने वाली है. गर करण से बुधवार के दिन की शुरुआत होगी, जो सुबह 09:59 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रात 11:12 मिनट तक वणिज करण रहने वाला है, जबकि दिन के अंत में विष्टि करण रहेगा. चलिए अब जानते हैं 11 फरवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर 9 ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में.

11 फरवरी 2026 का शुभ समय

11 February 2026 Ka Shubh Muhurat

11 फरवरी 2026 का अशुभ समय

11 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में अनुराधा रहेगा, जिसका समापन सुबह 10:52 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय

  • सूर्योदय- सुबह 07 बजकर 03 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 08 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 03 बजकर 11 मिनट पर (12 फरवरी 2026)
  • चन्द्रास्त- दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

योग

कल के दिन की शुरुआत व्याघात योग से होगी, जो सुबह 02:29 मिनट तक रहेगा. इसके बाद दिन के अंत तक हर्षण योग रहने वाला है. हालांकि, इस बीच सुबह 07:03 मिनट पर सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ होगा, जो सुबह 10:53 मिनट तक रहने वाला है. बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान अमृत सिद्धि योग भी रहेगा, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग के बाद आडल योग का आरंभ होगा जो अगले दिन यानी 12 फरवरी 2026 की सुबह 07:02 मिनट तक रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर

---विज्ञापन---

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह: मीन राशि में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • मंगल ग्रह और सूर्य ग्रह: मकर राशि में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृश्चिक राशि में 11 फरवरी 2026 (बुधवार) को रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 10, 2026 12:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.