Aaj Ka Rashifal: आज मेष समेत इन 3 राशियों को होगा भारी नुकसान, कर्क राशि वाले रहेंगे खुश, पढ़ें 10 फरवरी 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 फरवरी 2026 का दिन मेष समेत कई राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा. जहां कुछ लोगों को आर्थिक नुकसान होगा, वहीं कई जातक खराब सेहत के कारण परेशान रहेंगे. हालांकि, कर्क राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन खास रहने वाला है. चलिए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 10 फरवरी 2026 दिन के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 10 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 10 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और नवमी तिथि रहेगी. साथ ही विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, कौलव करण, तैतिल करण, गर करण, ध्रुव योग, व्याघात योग और आडल योग का संयोग बन रहा है. 9 ग्रहों की बात करें तो राहु ग्रह कुंभ राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में, सूर्य ग्रह मकर राशि में, बुध ग्रह कुंभ राशि में और शुक्र ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे, जबकि चंद्र ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे.

विज्ञापन

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 10 फरवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
जल्दबाजी में किए गए कार्यों से आपको नुकसान हो सकता है. साथ ही आप कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं. इसके अलावा मामूली बात पर विवाद होना संभव है. भाई-बहनों के साथ आज कुछ समय व्यतीत होगा.

वृषभ राशि: 
कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन करेंगे तो तुरंत लाभ होगा. आज आपकी कुंडली में हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन अभी घर पर ही रहें.

विज्ञापन

मिथुन राशि: 
बेहतर उन्नति के लिए आज आप अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएंगे. यदि आज आप एक समय पर एक ही काम करेंगे तो सही रहेगा. दिन खत्म होने से पहले आप विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं.

कर्क राशि: 
आज अटके कार्यों में गति आएगी. साथ ही मन प्रसन्न रहेगा. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले प्रेम-प्रसंग मामले में सफलता मिल सकती है. साथ ही पारिवारिक सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि: 
स्वास्थ्य पर आज धन खर्च होगा. हालांकि, पारिवारिक आयोजन से रिश्तों में आई दूरियां मिट सकती हैं. उम्मीद है कि आज शत्रु वर्ग सक्रिय होगा.

कन्या राशि: 
आज आपको कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा किसी बात से मन बेचैन रहेगा. उम्मीद है कि तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे. इस समय आपकी कुंडली में विदेश जाने के भी योग हैं. दिन खत्म होने से पहले नया व्यापार शुरू हो पाएगा.

विज्ञापन

तुला राशि: 
कई दिनों से अटके मसले आज 10 फरवरी 2026 को सुलझ सकते हैं. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे लाभ होगा.

वृश्चिक राशि: 
आज आप व्यर्थ की बातों के बारे में न सोचें. जो होगा अच्छा ही होगा. उम्मीद है कि आप आज जरूरी कार्यों को समय पर पूरा कर लेंगे. हालांकि, शत्रु आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें.

विज्ञापन

धनु राशि: 
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें. हालांकि, मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा. दिन खत्म होने से पहले किसी खास व्यक्ति से उपहार मिल सकता है. आज आपको वाहन सुख मिलना संभव है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे. हालांकि, परिवार में आई समस्या का 10 फरवरी 2026 को निदान होगा. इसके अलावा रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी. दिनभर कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा. मकर राशि वालों को आज धन प्राप्ति होने के योग हैं.

कुंभ राशि: 
आज किसी अनजान पर भरोसा न करें. साथ ही खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखें. उम्मीद है कि आज भी जरूरी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे. इसके अलावा अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा. साथ ही किसी से अकारण विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि: 
आज आपको व्यापार में उन्नति पाने के अवसर मिलेंगे. उम्मीद है कि कार्यों में आ रही परेशानियों से आप सहज ही निकल जाएंगे. बर्तन व्यापारियों के लिए ये समय उपयुक्त है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ