Samudrik Shastra: करोड़पति लोगों के तलवे में ही होते हैं ये निशान, इसलिए हमेशा देवी लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

Samudrik Shatra: सामुद्रिक शास्त्र और पामिस्ट्री में पैरों के तलवे सिर्फ चलने के लिए नहीं हैं, बल्कि ये किस्मत और भाग्य बदलने वाले माने गए हैं. इसमें कुछ ऐसे निशान होते हैं, जो अक्सर करोड़पतियों में होते हैं. जानिए क्या हैं ये निशान, जिससे वे अपनी मेहनत और प्रयास को सही दिशा में लगाकर सफल होते हैं?

Samudrik-Shatra

Samudrik Shastra: हम अक्सर हाथ की रेखाओं को देखकर अपनी किस्मत का अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैरों के तलवे भी भाग्य और सफलता के संकेत देते हैं. सामुद्रिक शास्त्र और हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, पैरों के तलवे में विशेष निशान वाले लोग धन, सफलता और सम्मान में आगे रहते हैं. ऐसे निशान वाले लोग अक्सर करोड़पति होते हैं. आइए जानते हैं, क्या हैं ये लकी निशान?

विज्ञापन

त्रिशूल का चिन्ह: सफलता की कुंजी

जो लोगों के तलवे में त्रिशूल का निशान होता है, उन्हें भाग्य का विशेष वरदान प्राप्त होता है. ऐसी मान्यता है कि ये लोग सरकारी या प्राइवेट क्षेत्र में अच्छे पद हासिल करते हैं. इनके पास धन की कोई कमी नहीं रहती और जीवन में स्थिरता बनी रहती है.

विज्ञापन

गोल आकृति: मेहनत का फल

अगर दोनों पैरों के तलवे मिलाने पर बीच में गोल आकृति बनती है, तो यह संकेत है कि व्यक्ति मेहनती और बुद्धिमान है. मेहनत और लगन से ये लोग धन अर्जित करते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत रहते हैं. जेब हमेशा पैसों से भरी रहती है और जीवन में संतुलन बना रहता है.

विज्ञापन

शंख, चक्र और मछली: समाज में प्रतिष्ठा

पैरों के तलवे में शंख, चक्र या मछली का चिन्ह होने से व्यक्ति को समाज में सम्मान और यश मिलता है. लोग इनकी इज्जत करते हैं और हर जगह इन्हें मान्यता मिलती है. यह संकेत करता है कि व्यक्ति न केवल अपने लिए बल्कि समाज में भी एक प्रभावशाली स्थान रखता है.

घोड़ा, हाथी, पर्वत और रथ: तरक्की के निशान

यदि तलवे में घोड़ा, हाथी, पर्वत या रथ का निशान हो, तो यह नौकरी और व्यवसाय में सफलता का प्रतीक है. ऐसे लोग अपने प्रयास और कौशल से लगातार तरक्की पाते हैं. इनके निर्णय और मेहनत जीवन में स्थायी सफलता दिलाते हैं.

विज्ञापन

सूर्य और चंद्रमा: धन-वैभव का संकेत

पैरों में सूर्य या चंद्रमा का निशान होना अकूत धन और वैभव का संकेत माना जाता है. यह संकेत करता है कि व्यक्ति का जीवन समृद्धि और खुशहाली से भरा रहेगा. ऐसे लोग हर क्षेत्र में सम्मान और प्रसिद्धि हासिल करते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ