Aaj ka panchang, 10 January 2023: आज सोमवार को माघ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया एवं चतुर्थी तिथि है। तृतीया दोपहर 12.09 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी। आज सकट चतुर्थी का भी व्रत रखा जाएगा। महिलाएं रात्रि में चन्द्रोदय होने पर जल से अर्ध्य देंगी। आज पूरे दिन अश्लेषा और मघा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय सुबह 7.17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 5.51 बजे होगा। चन्द्रोदय 8.50 बजे तथा चन्द्रास्त 9.41 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – माघ माह, कृष्ण पक्ष
यह भी पढ़ेंः Mangalwar ke Upay: आज करें हनुमानजी के इन मंत्रों का प्रयोग, मिट्टी में मिल जाएगा बड़े से बड़ा शत्रु
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक दुष्ट मुहूर्त रहेगा। कुलिक योग दोपहर 1.31 बजे से 2.13 बजे तक एवं कंटक योग सुबह 7.57 बजे से 8.32 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 9.20 बजे से 10.02 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 10.44 बजे से 11.25 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 9.51 बजे से 11.10 बजे तक रहेगा। राहुकाल (Aaj ka Rahukaal) दोपहर 3.05 बजे से 4.23 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: भूल कर भी किसी से उधार न लें ये 4 चीजें, वरना बर्बाद हो जाएंगे
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
सुबह 11.15 बजे से दोपहर 1.54 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 3.13 बजे से 4.32 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 10.54 बजे से अर्द्धरात्रि बाद 2.15 बजे तक क्रमशः शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। पंचांग (Aaj ka Panchang) के अनुसार आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.13 बजे से 12.55 बजे तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.20 बजे से 3.02 बजे तक रहेगा। सर्वार्थसिद्धी योग सुबह 7.17 बजे से 9.01 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Video: 31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, इसके बाद हो सकती है परेशानी
1 hr agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoVideo: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines