हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Love Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, जानें कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

Aaj Ka Love Rashifal 3rd May 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई का महीना कुछ राशियों के लोगों के लिए खास रह सकता है। हालांकि कुछ को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी फालतू बात पर शादीशुदा लोगों की लड़ाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 3rd May 2024: मई माह का तीसरा दिन कुछ राशियों की जिंदगी में खुशियां लेकर आ सकता है। वह अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं, जहां उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। हालांकि कुछ राशियों का ब्रेकअप भी हो सकता है।

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो पढ़िए आज यानी 3 मई 2024, दिन शुक्रवार का लव राशिफल।

यह भी पढ़ें- 10 मई के बाद इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बुध देव करेंगे राशि परिवर्तन

विज्ञापन

मेष राशि

प्यार के मामले में केवल आज का दिन ही नहीं ये पूरा हफ्ता आपके लिए यादगार रह सकता है। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

वृषभ राशि

जो लोग पिछले महीने ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनका आज दिल टूट सकता है। पार्टनर से किसी बेकार की बात पर लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा लोगों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। सिंगल लोग अपने घरवालों के साथ डिनर करने के लिए बाहर जा सकते हैं।

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्यार के मामले में कर्क राशि के लोगों का दिन अच्छा रह सकता है। सिंगल लोगों को उनका पार्टनर मिल सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

अगर आपकी शादी की उम्र हो गई है, तो आज आपके लिए रिश्ता आ सकता है। अगर सब कुछ सही रहा तो साल के अंत तक आपके घर शहनाई भी गूंज सकती हैं।

कन्या राशि

सिंगल लोगों का दिन रोजमर्रा की तरह ही मिलाजुला रह सकता है। जिन लोगों की अप्रैल माह में शादी हुई है, उन्हें अपने पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

जो लोग पिछले साल ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनकी आज पार्टनर से बहस हो सकती है। लड़ाई के दौरान अगर आपने सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया, तो आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।

वृश्चिक राशि

मई महीने के तीसरे दिन वृश्चिक राशि के लोगों का ब्रेकअप हो सकता है। मैरिड कपल के बीच भी लड़ाई हो सकती है। अगर आपने अपनी कुछ आदतों को नहीं बदला, तो हमेशा-हमेशा के लिए आपका रिश्ता टूट सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रह सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच उनके बच्चों के भविष्य को लेकर लड़ाई हो सकती है।

मकर राशि

सिंगल लोगों को उनका पहला प्यार वापस मिल सकता है। अगर इस बार आपने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की तो आपकी आपके प्यार से शादी भी हो सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्यार के मामले में कुंभ राशि के लोगों का दिन खास रह सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ 12 से 15 दिन के लिए विदेश घूमने भी जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों का दिन यादगार रह सकता है। सिंगल लोगों को उनका प्यार वापस मिल सकता है। मैरिड कपल्स रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24  इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola