Aaj Ka Love Rashifal 29th April 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अप्रैल माह खत्म होने से पहले कुछ राशियों का दिल टूट सकता है। उन्हें प्यार में धोखा भी मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों के जातकों को खुशखबरी सुनने को भी मिल सकती है।
क्या आप भी जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में आज आपका दिन कैसा रहेगा? अगर हां, तो पढ़िए आज 29 अप्रैल 2024, दिन सोमवार का लव राशिफल।
ये भी पढ़ें- घर पर जादू-टोना हुआ तो दिखते हैं ये 5 संकेत, क्या कहते हैं बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री
मेष राशि
शादीशुदा लोगों का आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आज आप घर पर ही अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें अपना प्यार मिल सकता है।
वृषभ राशि
सिंगल लोगों की आज अपने माता-पिता से लड़ाई हो सकती है। जो लोग कुछ दिन पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं, वो अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि
जो लोग अपनी बेटी के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का आज का दिन मिलाजुला रह सकता है।
कर्क राशि
जिन लोगों की इसी महीने शादी हुई है, वो दो से तीन दिन के लिए अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि
आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें, नहीं तो भविष्य में आपको हानि पहुंच सकती है।
कन्या राशि
मैरिड कपल के बीच आज लड़ाई हो सकती है। अगर आपने अपने पार्टनर की जगह किसी तीसरे व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास किया, तो आज आपका रिश्ता टूट सकता है।
तुला राशि
जो लोग इसी हफ्ते रिलेशनशिप में आए हैं, उनका आज ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच भी लड़ाई हो सकती है।
वृश्चिक राशि
प्यार के मामले में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपकी आपके पार्टनर से बहस हो सकती है। सिंगल लोगों की दोस्तों से लड़ाई हो सकती है।
धनु राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति को आप दिल दे बैठे हैं, आज सामने से वो ही आपको प्रपोज कर सकता है।
मकर राशि
शादीशुदा लोग अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। चार से पांच दिन के लिए आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं।
कुंभ राशि
सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। मैरिड कपल का दिन सामान्य रह सकता है।
मीन राशि
जो लोग कुछ दिन पहले ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनका ब्रेकअप हो सकता है। शादीशुदा लोगों की अपने घरवालों से लड़ाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: गधे को न समझें मूर्ख, ये 3 गुण जीवन में दिलाएंगे सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और रामायण पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines