Lucky Zodiac Sign: 3 जून, 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है, जो कि पुरुषोत्तम मास का अठारहवां दिन है. इस दिन बुधवार है, जो भगवान गणेश को समर्पित दिन हैं और इसी दिन विभुवन संकष्टी भी है, जो 3 सालों के बाद आती है. इस संकष्टी के दिन भगवान गणेश के ‘विभु’ स्वरूप की आराधना से तीनों लोकों के कष्ट दूर हो जाते हैं. इस दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ शुभ और शुक्ल योग का संगम हो रहा है. वहीं खगोलीय रूप इस तारीख को चंद्रमा धनु, मंगल मेष, सूर्य वृष, शुक्र और गुरु मिथुन, केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में विराजित रहेंगे. इसके साथ ही इस दिन शनि-मंगल और मंगल-सूर्य के बीच शक्तिशाली द्विद्वादश योग बन रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इन शुभ योगों के संयोग से 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं.
3 जून का मेष राशिफल mesh rashifal
मंगल की स्वगृही स्थिति से मेष राशि के जातकों में शुभ ऊर्जा भर रहा है. अचानक किसी पुराने मित्र का फोन आएगा. आपको ऐसी नौकरी का ऑफर आ सकता हैं, जिसमें सैलरी के साथ विदेश यात्रा भी जुड़ी हो. सोच समझकर निर्णय लें. बिजनेस में कोई सरकारी टेंडर मंजूर होगा, जिसकी फाइल महीनों पहले निराश होकर अलग रख दी गई थी. पड़ोसी से बाउंड्री वॉल को लेकर चल रहा झगड़ा आज अचानक चाय की प्याली के साथ सुलझ जाएगा. परिवार में किसी बुजुर्ग के घुटने के ऑपरेशन की तारीख कन्फर्म होगी. डॉक्टर ने भरोसा दिया है कि सब ठीक रहेगा. कोर्ट में चल रहे प्रॉपर्टी केस में आपके वकील ने जो पुराना नक्शा ढूंढा है, वही आपकी जीत की चाबी बनेगा. विद्यार्थी जो पुलिस या सेना की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उन्हें फिजिकल टेस्ट में वह स्टैमिना मिलेगा जिसकी उम्मीद खुद उन्हें नहीं थी.
यह भी पढ़ें: Astrology Personality Traits: ‘बोली’ से पहचानें कुंडली का सबसे मजबूत ग्रह, ज्योतिष में छिपा है आपकी आवाज का राज
3 जून का मिथुन राशिफल mithun rashifal
मिथुन राशि के जातकों के लिए 3 जून एक बेमिसाल दिन साबित हो सकता है. ऑफिस में आज आपकी जुबान से निकला हर शब्द वजनदार लगेगा. बॉस आपको क्लाइंट के सामने प्रेजेंटेशन देने को कह सकते हैं. व्यापार में किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अचानक जबरदस्त ऑर्डर आ सकते हैं. बैंक से जो लोन पिछले तीन हफ्तों से अटका था, उसका सैंक्शन लेटर आ सकता है. बेटी किसी ड्राइंग कॉम्पिटीशन मेडल जीत सकती है. उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालते ही रिश्तेदारों के कॉल आने शुरू हो जाएंगे. किसी पुराने किरायेदार ने जो पिछले साल के बकाया किराए का चेक दिया था, वह क्लियर हो जाएगा. विद्यार्थियों को किसी नेशनल डिबेट में ऐसी तालियां मिलेंगी कि अखबार में फोटो छपेगी.
3 जून का सिंह राशिफल simha rashifal
3 जून की तारीख सिंह राशि के जातकों के लिए नौकरी में अचानक किसी पुराने निवेश का मैच्योरिटी अमाउंट आएगा. उसी पैसे से आप सालों से रुकी हुई गाड़ी बुक कर देंगे. दफ्तर में आपको नया केबिन मिलेगा, जिसे देखकर विरोधी जलेंगे. कारोबार में किसी विदेशी बायर का अचानक मैसेज आएगा और वह बड़ा ऑर्डर बुक कर लेगा. परिवार में दादा जी के ब्लड शुगर की रिपोर्ट नॉर्मल आने से पूरा घर खुश रहेगा. किसी टीनेंट से महीनों से चल रहा किराया बढ़ाने का विवाद आज शाम की चाय पर आपसी सहमति से खत्म होगा. विद्यार्थियों को किसी बड़ी स्कॉलरशिप का इंटरव्यू कॉल आएगा. शाम में आप किसी नेत्रहीन स्कूल में जाकर ब्रेल किताबें दान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Smart Gadget vs Diary: इन 4 राशियों को स्मार्ट गैजेट से ज्यादा ‘पुरानी डायरियां’ हैं पसंद, इनमें कहीं आप भी तो नहीं
3 जून का कन्या राशिफल kanya rashifal
कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन उनके करियर की सीढ़ियों पर कालीन बिछा सकता है. ऑफिस में आज किसी ओवरसीज प्रोजेक्ट की ईमेल आएगी. व्यापार में किसी नए शहर में शाखा खोलने का जो प्लान पूरा होगा. परिवार में लंबे समय बाद पूरा घर एक साथ बैठकर खाना खाएगा. पुलिस स्टेशन से फोन आएगा कि आपकी चोरी हुई गाड़ी रिकवर हो गई है. किसी पुराने मित्र ने जो उधार लेकर टालता रहा, आज अचानक पूरी रकम आपके खाते में डाल देगा. विद्यार्थियों को यूपीएससी की मॉक परीक्षा का रिजल्ट देखकर विश्वास नहीं होगा. शाम में किसी कुष्ठ आश्रम में जाकर भोजन करा सकते हैं.
3 जून का धनु राशिफल dhanu rashifal
विभुवन संकष्टी का पुण्य प्रभाव धनु राशिफल के लिए एक वरदान साबित हो सकता हिय. नौकरी में आज सैलरी हाइक का लेटर आएगा. व्यापार में ट्रैवल एजेंसी चलाने वालों को एक कॉरपोरेट ग्रुप की सालाना टूर बुकिंग मिलेगी. बीमा कंपनी से जो दावा फंसा हुआ था, वह अचानक अप्रूव होकर ब्याज समेत खाते में आ जाएगा. कोर्ट में प्रॉपर्टी पार्टीशन का केस आज जज साहब की एक टिप्पणी पर हमेशा के लिए सेटल हो जाएगा. विद्यार्थियों को किसी प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन का कन्फर्मेशन लेटर मिलेगा. पारावारिक सहयोग बना रहेगा. पत्नी के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines