Smart Gadget vs Diary: इन 4 राशियों को स्मार्ट गैजेट से ज्यादा 'पुरानी डायरियां' हैं पसंद, इनमें कहीं आप भी तो नहीं

Smart Gadget vs Diary: स्मार्ट एज के जमाने में भी कुछ राशियां आज भी डिजिटल नहीं, कागज़ की दुनिया को पसंद करती हैं। स्मार्ट गैजेट्स के बीच भी इनका दिल पुरानी डायरी और पेन की स्याही में बसता है। आइए जाँते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

Smart-Gadget-vs-Diary

Smart Gadget vs Diary: आज हम सभी स्मार्ट गैजेट्स से युग में जी रहे हैं। हमारी डायरी भी अब डिजिटल हो गई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां एक क्लिक पर हर याद का कैद हो जाती है। लेकिन, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनका दिल आज के हाइटेक जमाने में भी पुरानी डायरी के पन्नों पर ही धड़कता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये लोग स्क्रीन की गर्म रोशनी नहीं, बल्कि नर्म कागज की खास खुशबू और पेन की स्याही में अपने निशां ढूंढ़ते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

कर्क राशि – यादों का संदूक

कर्क राशि के लिए पुरानी डायरी कोई साधारण चीज नहीं है, बल्कि उनके लिए यह जिंदगी भर की यादों का पिटारा होती हैं। इसकी वजह है, इस राशि के जातक का हमेशा भावनाओं की अतल गहराई में डूबा रहना। ये लोग हर एहसास को कागज पर उकेरने में सहज होते हैं। वहीं, स्मार्टफोन के नोटिफिकेशन के शोर से ये बेचैन हो जाते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि – पन्नों का भरोसा

वृश्चिक राशि के लोग थोड़े शक्की, रहस्यमय और गोपनीय होते हैं। इनके मन में हमेशा गैजेट के हैक होने का डर बना रहता है। यही कारण है कि ये लोग अपने राज किसी डिजिटल क्लाउड पर नहीं रखते हैं। बल्कि, एक डायरी इनका सबसे सुरक्षित दोस्त है। इसके पन्नों पर वे बिना किसी डर के अपने गहरे से गहरे से गहरे अनुभव लिख देते हैं।

विज्ञापन

मीन राशि – सपनों की स्याही

मीन राशि के लोगों के लिए किसी डिवाइस या मोबाइल की स्क्रीन पर उंगली फेरने से अधिक एक शांत कोने में बैठकर कविताएं और कहानियां लिखना पसंद है। इनके लिए कागज पर कलम चलाने की आवाज एक संगीत की तरह है। इन्हें लगता है कि डायरी के पन्ने इनके हर ख्वाब को जिंदा रखते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि – स्थिरता का स्पर्श

ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि को पुरानी परंपराओं और स्थायित्व का प्रतीक माना गया है। डिजिटल स्क्रीन की चमक इनकी आंखों को चुभती है, इसलिए ये हमेशा पेन की तरफ ही लौटते हैं। डायरी पर अपनी दिनचर्या, योजना और कल्पना को लिपिबद्ध करना इनकी आदत का हिस्सा है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ