हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 29 मई को इन 3 मूलांक वालों के पक्ष में पलटेगी किस्मत, विरोधियों की होगी हार

Numerology Prediction: 29 मई 2026 के अंक ज्योतिषीय प्रभाव से 3 मूलांक वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सफलता के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, किन मूलांक वालों की किस्मत चमक सकती है?

विज्ञापन

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, 29 मई, 2026 का दिन अपने आप में बेहद खास है. इस तारीख का मूलांक 2 यानी 2+9 = 11, 1+1 = 2 चंद्रमा की शीतलता और सहयोग का आश्वासन दर्शा रहा है. वहीं, इस पूरी तारीख का भाग्यांक 8 यानी 2+9+5+2+0+2+6 = 26, फिर 2+6 = 8 सीधे शनि जुड़ रहा है. इसे दूसरे शब्दों में कहें, तो यह दिन चंद्रमा की कोमलता और शनि के अनुशासन का एक बेमिसाल दिवस साबित हो सकता है. इस अंक ज्योतिषीय संयोग से 3 मूलांक वालों किस्मत में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं. आइए जानते किस मूलांक की किन-किन राशियों को क्या-क्या मिलने के आसार हैं?

यह भी पढ़ें: Lucky Zodiac Sign: 29 मई से हो सकता है 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, रुके काम तेजी से होंगे पूरे

29 मई को मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 यानी जिनका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह दिन सुकून और तरक्की पाने से जुड़ा हो सकता है. चंद्रमा के प्रभाव से आपका मन शांत रहेगा. करियर और कारोबार में आपकी टीम वर्क काम आएगी. लोग आपकी मानसिक क्षमता का भी लोहा मानेंगे. कोई ऐसा विवाद सुलझ सकता हैं, जो न केवल पुराना बल्कि पेचीदा था. आपकी कूटनीति की लोग प्रशंसा करेंगे. विरोधी मुंह की खाएंगे, उनकी चाल नाकामयाब होगी. रिश्तों में आत्मविश्वास और मिठास बढ़ेगी.

विज्ञापन

29 मई को मूलांक 5 का भविष्यफल

मूलांक 5 यानी 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे जातकों के लिए यह दिन अवसर और एक्शन दोनों का मेल होगा. आर्थिक मुद्दों पर विशेष रूप से सफलता हासिल होगी. इस मूलांक के स्वामी बुध हैं. इसलिए बुध की चंचलता, चंद्रमा की शीतलता और शनि की सधी हुई ऊर्जा सटीक निर्णय लेने के योग बना रही है. आपके प्रयास से लंबे समय से कोई रुका हुआ कोई बड़ा पेमेंट मिल सकता है. यह दिन इनवेस्टमेंट के लिए भी उत्तम है. पुराने मित्र से अचानक सहयोग मिलेगा. आपके खिलाफ कोई साजिश नाकाम हो सकती है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: सच्चे दोस्तों की लिस्ट में ये 5 राशियां टॉप पर, जानिए कौन है आपका वफादार पार्टनर

विज्ञापन

29 मई को मूलांक 8 का भविष्यफल

जिनका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है यानी मूलांक 8 वालों के लिए 29 मई का दिन कोई बड़ी उपलब्धि पाने का दिन साबित हो सकता है. प्रॉपर्टी का कोई मामला सुलझ सकता है. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. कोई बाद सरकारी टेंडर भी मिल सकता है. वर्क प्लेस पर स्टाफ का सहयोग बना रहेगा. विरोधियों की साजिश खुद कमजोर पड़ जाएगी. सेहत को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें. परिवार के लोगों का सहयोग बना रहेगा. कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Nail Chewing Effect: नाखून चबाते हैं तो हो जाइए सावधान! ये ग्रह हो जाते हैं खराब, बढ़ती हैं करियर में मुश्किलें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola