---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Lucky Zodiac Sign: 29 मई से हो सकता है 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में सुधार, रुके काम तेजी से होंगे पूरे

Lucky Zodiac Sign: 29 मई 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास की त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, शिव योग और शुभ ग्रहों और नक्षत्रों का संयोग बन रहा है, जो 5 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और रुके कार्य पूरे होने के संकेत हैं. आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य से जानते हैं कि ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Sign: 29 मई, 2026 को ज्येष्ठ अधिक मास की त्रयोदशी तिथि है यानी यह पुरुषोत्तम मास का तेरहवां दिन है. यह दिन शुक्रवार है और इसका संयोग रवि योग के साथ हो रहा है. वही, इस पूरे दिन स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ शिव योग का असर प्रभावी रहेगा. साथ ही, इस दिन शिववास भी है, जो नंदी जी पर है. जहां तक ग्रहों की स्थिति की बात है, तो मन-मस्तिष्क के स्वामी चंद्रमा आज भी तुला राशि में विराजमान रहेंगे. पूर्व की भांति मेष राशि में मंगल, वृषभ राशि में बुध और सूर्य और मिथुन राशि में शुक्र और गुरु बैठे हैं, जो विशिष्ट राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें बुधादित्य और गज केसरी प्रमुख है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, पंचांग के शुभ योग और ग्रहों के संयोग से 29 मई का दिन काफी फलदायी बन गया है, जो सभी राशियों पर व्यापक असर डालेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह सबसे अधिक लाभकारी साबित हो सकता है.

29 मई का मेष राशिफल

आज मेष राशि के जातकों के लिए 29 मई का दिन तेजी से निर्णय लेने की स्थिति बनेगी. काम के बीच अचानक किसी अनजान व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर संपर्क में बदल सकती है. बिजनेस में, विशेषकर सेल्स में, किसी गलती को सुधारकर आप एक बड़ी परेशानी रोक देंगे. घर में किसी बुजुर्ग की सलाह अचानक आपके सोचने और काम करने की दिशा बदल सकती है. पुराना रुका काम अचानक किसी फोन कॉल से आगे बढ़ सकता है. बचपन का कोई मित्र अचानक सामने आ सकता है, जिससे दोहरी खुशी मिलेगी. छोटी यात्रा संभव है, जो काम लाभ के साथ अनुभव देगा. दिन के अंत में आत्मसंतोष और राहत महसूस होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shani Astrology Prediction: 2027 में नीच के होंगे शनि, आ सकती है वैश्विक आर्थिक मंदी, दुनिया में मचेगी उथल-पुथल

29 मई का वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए 29 मई के दिन आर्थिक और मानवीय दोनों स्थितियां साथ चलेंगी. किसी छोटे कर्मचारी या स्टाफ की मदद करने से वर्क प्लेस का माहौल सुधरेगा. वहीं, आपको किसी गरीब व्यक्ति को छोटा सहयोग या दान देने का अवसर मिलेगा. इसके लिए आपको दिल से खुशी होगी. पुराना बकाया या अटका हुआ पैसा आंशिक रूप से वापस मिल सकता है. कारोबार में मुनाफा बढ़ेगा. परिवार में किसी सदस्य की समस्या में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी. पुराने मित्र से बातचीत में कोई पुराना अधूरा मामला सुलझ सकता है. आप किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे, इससे आपका मानसिक दबाव कम होगा. यह दिन आपके लिए स्थिरता और हल्की आर्थिक राहत का संकेत दे रहा है.

---विज्ञापन---

29 मई का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 29 मई के दिन को बातचीत और अप्रत्याशित मुलाकातें अहम दिशा तय करेगी. आप किसी अजनबी की मदद करते हुए एक नया नेटवर्क बना सकते हैं. ऑफिस में आपकी एक छोटी सलाह किसी की बड़ी गलती रोक देगी. वह स्टाफ आपका मुरीद हो जाएगा. पुराने दोस्त से अचानक संपर्क या मुलाकात संभव है. किसी परीक्षा में आप किसी को कलम देकर मदद दे सकते हैं. घर में कोई छोटी बहस आपकी समझदारी से शांत हो सकती है. आपकी पत्नी भी आपकी प्रशंसा करेगी. यात्रा या बाहर जाने का अवसर अचानक बन सकता है, जो लाभकारी साबित हो सकता है. यह दिन आपको सामाजिक रूप से सक्रिय और उपयोगी बनाएगा.

यह भी पढ़ें: Ghosting and Planets: बिना बताए रिश्ता तोड़ भागते हैं इन 3 राशि के लोग, जानें ‘घोस्टिंग’ का ज्योतिष कारण

---विज्ञापन---

29 मई का तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए 29 मई का दिन संतुलन और रिश्तों की परीक्षा साबित हो सकता है. वर्क प्लेस पर आप किसी कलीग की मदद करेंगे, जिसे आपका सम्मान बढ़ेगा. वहीं, किसी बुजुर्ग की सेवा या देखभाल का अवसर मिल सकता है. इससे आप पुण्यलाभ कमा पाएंगे. पुराना मित्र अचानक किसी जरूरत के साथ संपर्क कर सकता है. कारोबार में आप किसी स्टाफ की गलती सुधारकर आप नुकसान टाल देंगे. इससे आप सबके चहेते बन जाएंगे. घर में कोई निर्णय आपकी मध्यस्थता से सुलझेगा, जिससे खुशी का माहौल रहेगा. वहीं, शाम में मंदिर या किसी शांत स्थान पर समय बिताना राहत देगा. यह दिन आपको भावनात्मक समझ और व्यवहारिक संतुलन सिखाने वाला एक सबक हो सकता है.

29 मई का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 29 मई एक बेहद उपयोगी और फलदायी दिन सिद्ध हो सकता है. छोटे-छोटे कार्यों में बड़ी उपयोगिता प्राप्त होगी. ऑफिस में आप किसी की तकनीकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे. साथ ही, व्यवहारिक समस्या समाधान मिलकर हल कर सकते हैं. किसी अधूरे काम को ठीक करके आप समय बचाएंगे.किसी जरूरतमंद को छोटा लेकिन सही समय पर सहयोग देने का अवसर मिलेगा, जो आपको आंतरिक खुशी देगा. काफी दिनों के बाद पुराना मित्र अचानक किसी काम से संपर्क कर सकता है. परिवार में किसी जिम्मेदारी में आपकी भूमिका बढ़ सकती है, जो आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा. काम में आप किसी की मदद कर सकते हैं, जो दिन के अंत में व्यावहारिक सफलता और संतोष देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Yellow Kalava Benefits: पीला कलावा पहनना क्यों है फायदेमंद, कौन-सा दिन है शुभ; कौन-से ग्रह होते हैं प्रसन्न, जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 06:58 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola