---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

एक Musician, जो 5 हसीनाओं का पति, पांचों गर्भवती; बनेगा एक साथ 5 बच्चों का बाप

Musician Zeddy Will 5 Wives Pregnant: एक म्यूजिशियन की 5 बीवियां हैं और पांचों एक साथ गर्भवती हो गईं। पांचों के बेबी शॉवर की तस्वीरें सामने आई हैं। जानिए कहां हुआ यह इत्तेफाक?

---खबर नीचे जारी है---

Musician Zeddy Will Five Wives Baby Shower: इसे चमत्कार कहें या इत्तेफाक, एक शख्स की पांचों बीवियां एक साथ प्रेग्नेंट हो गईं। पांचों सौतन हैं, लेकिन मिलजुल कर बहनों की तरह रहती हैं। पांचों ने अब अपना बेबी शॉवर भी एक ही दिन ऑर्गेनाइज किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

वहीं इन 5 हसीनाओं के पति 22 वर्षीय जेडी विल एक साथ 5 बच्चों का पिता बनने की खुशी में फूले नहीं समा रहे। उन्हें टेंशन भी है कि वे डिलीवरी के समय पांचों को संभालेंगे कैसे? एक साथ 5 बच्चों को हैंडल कैसे करेंगे और अगर किसी के ट्विन हुए तो?

---खबर नीचे जारी है---

 

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Lizzy Ashliegh (@lizzyashmusic)

---खबर नीचे जारी है---

न्यूयॉर्क का मशहूर म्यूजिशियन जेडी विल

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉक में रहने वाले 22 साल के म्यूजिशियन जेडी विल ने 5 या इससे ज्यादा बच्चों का पिता बनने की खुशी में बीवियों का बेबी शॉवर और पार्टी रखी। जेडी की पांचों बीवियों के नाम एशले, बोनी बी, जाइलीन विला, के मैरी, इयानला कलीफा गैलेटी है। गत 14 जनवरी को क्वीन्स में पार्टी हुई, जिसका निमंत्रण पत्र एशले ने मेहमनों को भेजा था।

---खबर नीचे जारी है---

एशले ने ही वीडियो और तस्वीरें टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जेडी की पांचों बीवियों ने फैमिली फोटो भी खिंचवाई और उन्हें जब इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया तो कैप्शन दिया गया- छोटे जेडी विल्स 1-5 का स्वागत है। एशले ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि मुझे लगता है कि अब हम सिस्टर वाइव्स हैं।

 

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lizzy Ashliegh (@lizzyashmusic)

---खबर नीचे जारी है---

यूजर्स ने किए काफी दिलचस्प कमेंट

---खबर नीचे जारी है---

एशले द्वारा इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीरों में से एक में जेडी की पांचों बीवियां बेबी शॉवर पार्टी में एक साथ पोज देते दिखीं। पांचों खुशी से झूम रही थीं। ज़ेड्डी विल एक फोटो में अपनी बीवियों के बीच बैठे हैं। इस फोटो को कैप्शन दिया गया कि यह हमारे बच्चे के पिता हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को देखकर और मामले को जानकर यूजर्स काफी शॉक्ड हुए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। एक यूजर ने लिखा कि यह कोई रियलिटी शो होगा। एक यूजर ने लिखा कि क्या यह रियलिटी है?

---खबर नीचे जारी है---

एक यूजर ने लिखा कि मेरे कुछ सवाल हैं? कुछ सुझाव देना चाहता हूं, लेकिन मुझे सौतन बनी 5 महिलाओं को ऐसे मौके पर एक साथ देखकर काफी खुश हूं।

First published on: Jan 21, 2024 05:37 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola