‘भारत से हमें जबरदस्त समर्थन’, JD Vance के बयान पर नेतन्याहू का जवाब; अमेरिका इकलौता नहीं

अमेरिका को इजरायल का दुनिया में एकमात्र सहयोगी बताने वाले जेडी वेंस को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने करारा जवाब दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका, इजरायल का शक्तिशाली और करीबी सहयोगी है, लेकिन इजरायल के दुनिया में कई और देश सहयोगी है. इसके बाद नेतन्याहू ने भारत का नाम लिया और कहा कि 1.4 अरब की आबादी वाला देश इजरायल का मजबूत सहयोगी है.

india israel
विज्ञापन

अमेरिका को इजरायल का दुनिया में एकमात्र सहयोगी बताने वाले जेडी वेंस को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने करारा जवाब दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका, इजरायल का शक्तिशाली और करीबी सहयोगी है, लेकिन इजरायल के दुनिया में कई और देश सहयोगी है. इसके बाद नेतन्याहू ने भारत का नाम लिया और कहा कि 1.4 अरब की आबादी वाला देश इजरायल का मजबूत सहयोगी है.

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल को भारत से ‘जबरदस्त’ समर्थन मिलता है.

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘मैं जेडी वेंस का सम्मान करता हूं और हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनकी हर बात से सहमत हूँ। व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप हमारे सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं और मैं अपनी इस बात पर पूरी तरह कायम हूं.’

नेतन्याहू ने आगे कहा कि भले ही सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया का एक हिस्सा इजरायल की आलोचना कर रहा हो, लेकिन हकीकत कुछ और है. दुनिया के कई देशों के नेता उन्हें फोन करते हैं और इजरायल की सेना, साइबर और एआई (AI) तकनीक की तारीफ करते हुए व्यापारिक समझौते करने की इच्छा जताते हैं. उन्होंने याद दिलाया कि इजरायल साइबर तकनीक के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है, इसलिए उसके पास दोस्तों की कोई कमी नहीं है.

विज्ञापन

जेडी वेंस ने क्या कहा था?

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक ब्रीफिंग के दौरान इजरायल को अमेरिका-इरान शांति वार्ता का सम्मान करने की सलाह दी थी. वेंस ने कहा था, ‘अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता, तो मैं दुनिया में बचे अपने इकलौते शक्तिशाली सहयोगी (अमेरिका) पर इस तरह हमले नहीं कर रहा होता.’

जल्द होगी ट्रंप और नेतन्याहू की मुलाकात

इन तमाम कड़वाहटों और मतभेदों के बीच, दोनों देशों के रिश्तों को सुधारने की कवायद शुरू हो गई है. इजरायल में अक्टूबर में होने वाले चुनावों से ठीक पहले, दोनों नेताओं ने वाशिंगटन में एक बैठक करने पर सहमति जताई है. डोनाल्ड ट्रंप ने फोन पर हुई बातचीत के बाद कहा कि दोनों नेता जल्द ही मुलाकात करेंगे, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ