फर्जी CIA एजेंट बन इंडोनेशिया से डिफेंस डील करने पहुंचा भारतीय मूल का ठग, ऐसे खुली पोल

भारतीय मूल के कारोबारी गौरव श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने खुद को CIA एजेंट बताकर इंडोनेशिया के टॉप लीडर्स से करीबी बनाई और अरबों डॉलर के रक्षा सौदों की शुरुआती मंजूरी हासिल करने की कोशिश की. ये खुलासा एक अंतरराष्ट्रीय जांच रिपोर्ट में हुआ है.

Gaurav Srivastava

Credit: News24

भारतीय मूल के एक बिज़नेसमैन पर CIA एजेंट बनकर इंडोनेशिया में सीनियर अधिकारियों से कनेक्शन बनाकर अरबों डॉलर के शुरुआती डिफेंस डील हासिल करने का आरोप है. ‘ऑर्गनाइज़्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट’ (OCCRP) और इंडोनेशियाई पब्लिकेशन ‘टेम्पो’ की एक संयुक्त जांच के मुताबिक, गौरव श्रीवास्तव ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ तब संबंध बनाए थे, जब वो देश के रक्षा मंत्री थे. शुरुआती समझौतों में फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और मिलिट्री कमांड सिस्टम खरीदने की योजनाएं शामिल थीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राबोवो के साथ बैठकें

‘टेम्पो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीवास्तव ने इंडोनेशियाई अधिकारियों और कारोबारियों के सामने खुद को सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) का एजेंट बताया. रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने प्राबोवो के साथ रिश्ते बनाए, जिन्होंने उन्हें ‘मिस्टर जी’ (Mr G) उपनाम दिया था. ‘टेम्पो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, डच तेल व्यापारी नील्स ट्रोस्ट ने बताया कि 2022 के मध्य में वे श्रीवास्तव के साथ वेस्ट जावा के हम्बालंग में गरुड़ यक्सा एस्टेट में मौजूद प्राबोवो सुबियांतो के आवास पर गए थे. ट्रूस्ट ने प्रकाशन को बताया कि श्रीवास्तव ने दावा किया था कि वो अक्सर प्राबोवो सुबियांतो के घर जाते थे और वहां रुकते थे. रास्ते में, श्रीवास्तव ने कथित तौर पर कहा कि उन्होंने 2002 के बाली बम धमाकों के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में मदद की थी और प्राबोवो को अमेरिकी आव्रजन (इमिग्रेशन) की लंबे समय से चली आ रही ब्लैकलिस्ट से हटवाने में भूमिका निभाई थी. अपने सैन्य करियर के दौरान मानवाधिकारों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों के कारण वे लगभग दो दशकों तक उस सूची में शामिल थे.

क्या थे आरोप?

ट्रूस्ट ने ये भी आरोप लगाया कि घर पहुंचने से पहले ही श्रीवास्तव ने प्राबोवो सुबियांतो की उन आदतों के बारे में बताया था, जिनके बारे में सिर्फ़ उनके करीबी लोग ही जानते थे. इन आदतों में ये बात भी शामिल थी कि उनका मानना ​​था कि घर के अंदर मकड़ी के जाले नहीं हटाने चाहिए, क्योंकि वे प्रकृति का हिस्सा होते हैं. OCCRP-टेम्पो की जांच के मुताबिक, 2020 और 2022 के बीच श्रीवास्तव की कंपनियों ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय और सरकारी रक्षा कंपनी के साथ पांच शुरुआती समझौते किए. मंत्रालय ने 2020 में खरीद के लिए तीन ‘लेटर ऑफ़ इंटेंशन’ (इरादा पत्र) जारी किए और उसके बाद 2021 और 2022 में एक और ‘लेटर ऑफ़ इंटेंशन’ और एक ‘मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग’ (समझौता ज्ञापन) जारी किया. इन प्रस्तावित समझौतों में 36 F-15 फाइटर जेट, UH-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय के लिए एक जॉइंट ऑपरेशन्स कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शामिल थे.

विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय का बयान

जांचकर्ताओं द्वारा देखी गई तस्वीरों में श्रीवास्तव को प्रबोवो और उनकी एक कंपनी के अधिकारियों के साथ साइनिंग सेरेमनी में शामिल होते हुए देखा गया. फिर भी, इंडोनेशिया ने किसी भी प्रस्तावित खरीद पर आगे नहीं बढ़ा. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रिको सिरैत ने शुरुआती समझौतों की पुष्टि की, लेकिन टेम्पो को बताया कि वे कानूनी तौर पर ज़रूरी नहीं हैं. सिराइट ने कहा कि इंडोनेशिया के रक्षा सहयोग और खरीद की पूरी प्रक्रिया हमेशा बहुत सावधानी से की जाती है, जिसमें सुशासन, राष्ट्रीय हित और लागू नियमों, प्रक्रियाओं का पालन करने को प्राथमिकता दी जाती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ