कौन था अकरम गाजी, जिसे पाकिस्तान में गोली मारकर उतारा गया मौत के घाट?
Who is Akram Khan alias Akram Ghazi commander of Lashkar-e-Taiba was killed in Pakistan:
Edited By Bhola Sharma

Akram Khan alias Akram Ghazi Lashkar-e-Taiba commander
Edited By Bhola Sharma

Akram Khan alias Akram Ghazi Lashkar-e-Taiba commander
Who is Akram Khan alias Akram Ghazi commander of Lashkar-e-Taiba was killed in Pakistan: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, यह एक सप्ताह में भारत को निशाना बनाने वाले आतंकवादी की दूसरी हत्या है। गाजी लश्कर के लिए आतंकवादियों की भर्ती के लिए जिम्मेदार था और उसने कश्मीर में घुसपैठ करने वाले व्यक्तियों को कट्टरपंथी बनाने में भूमिका निभाई थी। पाकिस्तानी एजेंसियां हत्या की जांच कर रही हैं और स्थानीय प्रतिद्वंद्वियों और लश्कर के भीतर आंतरिक संघर्ष को संभावित मकसद मान रही हैं। यह हत्या लश्कर और उसके मूल संगठन आईएसआई के लिए हालिया झटकों की शृंखला में शामिल है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गुरुवार की शाम अकरम गाजी नाम के आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। वह पाकिस्तान में अकरम खान उर्फ अकरम गाजी के नाम से मशहूर था। गाजी 2018 से 2020 के बीच लश्कर के लिए टॉप ट्रेनर था और पिछले दो सालों में उसने कई बैच में आतंकियों की कश्मीर घाटी में घुसपैठ कराई। इन आतंकियों ने कश्मीर घाटी में आतंकी वारदातों को अंजाम दिया। गाजी भारत का मोस्ट वांटेड था। वह भारत के खिलाफ हमेशा जहर उगलता था।
Pakistan- Formar LeT terrorist Akram Khan alias Akram Ghazi has been shot dead by 'unknown men' in Bajaur.
He was head of the LeT recruitment cell from 2018-2020. pic.twitter.com/OdYIhjUifu
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) November 9, 2023
पिछले एक हफ्ते में गाजी दूसरा ऐसा मोस्ट वांटेड आतंकी है, जिसकी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की है। बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर में 2018 सुंजवान आतंकी हमले के मास्टरमाइंडों में से एक ख्वाजा शाहिद का अपहरण कर लिया गया था और बाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास उसका सिर कटा हुआ पाया गया था।
आतंकी अकरम गाजी को बाजौर जिले में गोली मारी गई। हमलावर बाइक से आए थे। उन्होंने अकरम को टारगेट करते हुए उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे उसकी मौत हो गई। अकरम की हत्या के बाद पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई के होश उड़ गए हैं। वह लगातार हो रही हत्याओं को कम करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि गाजी का मारा जाना लश्कर और आईएसआई के लिए एक और बड़ा झटका है।
सूत्रों का कहना है कि आईएसआई अकरम की हत्या की जांच कर रही है। एजेंसी अभी दो महत्वपूर्ण एंगल पर जांच कर रही है। पहला कि गाजी की हत्या आतंकी समूहों के बीच वर्चस्व को लेकर की गई है। दूसरा कि लश्कर में रैंक को लेकर अंदरूनी लड़ाई चल रही है। संभव है कि अंदरूनी लड़ाई में कमांडर गाजी को रास्ते से हटाया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: