ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच बहरीन में गूंजे सायरन, नागरिकों को सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन में सायरन बजाए गए. सरकार ने नागरिकों और प्रवासियों से शांत रहने और तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है.

Iran Israel War

Credit: Social Media

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बहरीन में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. ये देशव्यापी अलर्ट राजधानी मनामा के सिट्रा क्षेत्र में हुए हमले के बाद जारी किया गया है. देश के कई हिस्सों में अचानक सायरन बजने लगे, जिसके बाद सरकार ने नागरिकों और वहां रह रहे विदेशी निवासियों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है. बहरीन के गृह मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि लोग घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें. मंत्रालय ने कहा कि नागरिकों और निवासियों से अनुरोध है कि वो नजदीकी सुरक्षित जगह पर चले जाएं और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें.

विज्ञापन
विज्ञापन

सायरन बजने से मचा हड़कंप

सायरन बजते ही राजधानी मनामा समेत कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. कई जगहों पर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर सुरक्षित जगहों की ओर जाते नजर आए. प्रशासन ने साफ किया कि ये कदम सुरक्षा खतरे को देखते हुए उठाया गया है. स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं. लोगों को सलाह दी गई है कि वो अफवाहों पर ध्यान ना दें और सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें.

पहले भी बहरीन में हुए हमले

हाल ही में ईरान की ओर से बहरीन में अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए थे. बहरीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार लोग गंभीर हालत में हैं, इनमें बच्चे भी शामिल हैं. इन हमलों के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्षेत्र में तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो खाड़ी देशों में सुरक्षा हालात और संवेदनशील हो सकते हैं. बहरीन समेत खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में भारतीय रहते और काम करते हैं. ऐसे में भारत सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की तैयारी कर रही है. फिलहाल बहरीन प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो घरों या सुरक्षित स्थानों में रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ