---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कितने अमीर? लंदन से दुबई तक अरबों की प्रॉपर्टी के मालिक

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की संपत्ति को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका प्रॉपर्टी नेटवर्क लंदन, दुबई और यूरोप के कई देशों तक फैला है. माना जाता है कि अरबों डॉलर की संपत्ति से जुड़े इस नेटवर्क में लग्जरी विला, होटल और महंगी रियल एस्टेट शामिल हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

---विज्ञापन---

ईरान की राजनीति में इन दिनों मोजतबा खामेनेई का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है. वो ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं और हाल ही में उन्हें देश के नए सुप्रीम लीडर के रूप में चुने जाने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर भी बहस तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई का नाम सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है. उनसे जुड़ा एक बड़ा ग्लोबल निवेश और प्रॉपर्टी नेटवर्क भी सामने आया है. कई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई से जुड़ा निवेश नेटवर्क यूरोप और खाड़ी देशों तक फैला हुआ है.

ये भी पढ़ें: क्यों एक-दूसरे के खून के प्यासे हैं सऊदी अरब और ईरान? जानिए दुश्मनी की असली वजह

---विज्ञापन---

विदेशों में फैला प्रॉपर्टी नेटवर्क

जांच रिपोर्टों में दावा किया गया है कि इस नेटवर्क के जरिए लंदन, दुबई और यूरोप के कई शहरों में महंगी संपत्तियां खरीदी गईं. लंदन के नॉर्थ इलाके में मौजूद बिशप्स एवेन्यू को बिलेनियर रो कहा जाता है. यहां कई महंगी हवेलियों का मालिकाना हक ऐसी कंपनियों के पास बताया गया है, जिनका कनेक्शन खामेनेई से जुड़े नेटवर्क से जोड़ा जाता है. इनमें से एक हवेली 2014 में लगभग 33.7 मिलियन पाउंड में खरीदी गई थी. इसके अलावा दुबई में लग्जरी विला, जर्मनी में होटल निवेश और स्पेन के मैलोर्का में पर्यटन संपत्तियों में भी निवेश होने का दावा किया जाता है.

अरबों डॉलर की संपत्ति के दावे

कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई से जुड़े नेटवर्क की कुल संपत्ति अरबों डॉलर तक हो सकती है. कुछ आकलनों में उनकी पर्सनल प्रॉपर्टी लगभग 3 अरब डॉलर तक बताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई संपत्तियां सीधे उनके नाम पर नहीं हैं बल्कि शेल कंपनियों और सहयोगियों के जरिए रखी गई हैं, जिससे वास्तविक मालिकाना हक छिपा रहता है. जांच रिपोर्टों में ये भी कहा गया है कि इस निवेश नेटवर्क में इस्तेमाल हुआ पैसा कथित तौर पर ईरानी तेल व्यापार से आने वाली कमाई से जुड़ा हो सकता है. दरअसल, मोजतबा खामेनेई पर अमेरिका ने 2019 में प्रतिबंध लगाए थे. आरोप था कि उन्होंने ईरान की सत्ता में बिना आधिकारिक पद के भी बड़ा प्रभाव रखा और सुरक्षा संगठनों के साथ मिलकर सरकार की नीतियों को आगे बढ़ाया. इन प्रतिबंधों के बावजूद उनके निवेश और विदेशी संपत्तियों को लेकर चर्चा लगातार होती रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईरान में मचा हड़कंप, नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर इजरायल का हमला, दावा- वे बुरी तरह घायल

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2026 04:31 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola