झूठी निकली 'नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी, US Election 2024 के रिजल्ट को लेकर मांगी माफी

US President Election 2024: पिछले 10 चुनावों में से 9 की भविष्यवाणी एलन लिटमैन ने एकदम सही की थी, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की दोबारा जीत का आकलन सही नहीं कर पाए। वहीं नेट सिल्वर ने ट्रंप की जीत का दावा किया था लेकिन ये भी कहा था कि कड़ी टक्कर होगी।

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

US President Election 2024: कमला हैरिस बनाम डोनाल्ड ट्रंप की लड़ाई अंततः खत्म हो गई जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने बुधवार की दोपहर डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और अपनी हार स्वीकार की। हालांकि एलन लिटमैन और नेट सिल्वर की प्रतिद्वंदिता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों चुनावी विश्लेषकों के दावे गलत साबित हुए हैं। एलन लिटमैन ने कहा था कि कमला हैरिस जीतेंगी और नेट सिल्वर ने कहा था कि ट्रंप चुनाव जीतेंगे लेकिन कड़ी टक्कर को देखने को मिलेगी। हालांकि ट्रंप ने एक बंपर जीत हासिल की है, जिसका दावा किसी भी सर्वे ने नहीं किया था। ऐसे में लिटमैन ने स्वीकार किया है कि वे गलत थे। उन्होंने कहा, नेट सिल्वर के उलट, जो इस बात से बचने की कोशिश करेंगे कि उन्हें इस चुनाव का रिजल्ट ऐसा क्यों नहीं दिखा, मैं स्वीकार करता हूं कि मैं गलत था। एलन ने कहा कि वे गुरुवार की रात 9 बजे अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव शो में चुनावी परिणाम का आकलन करेंगे और उन कुंजियों का भी जिनके आधार पर वे चुनावी भविष्यवाणी करते हैं।

लिटमैन ने पिछले 10 चुनावों में से 9 की एकदम सटीक भविष्यवाणी की है और नास्त्रेदमस की संज्ञा हासिल की है। हालांकि एलन लिटमैन ट्रंप की ऐतिहासिक जीत की भविष्यवाणी नहीं कर पाए। चुनाव के दिन उन्होंने 6 घंटे का एक लंबा पॉडकास्ट किया और चुनावी परिणामों पर फिर बात की और अंत में यह जानकर हैरान रह गए कि चुनावी परिणाम उनके दावे के उलट रहे।

एलन लिटमैन की भविष्यवाणियां चुनावी आंकड़ों पर आधारित नहीं होती हैं, बल्कि उन्होंने कुंजियां विकसित की हैं और 1981 से ही वे लगातार चुनावी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। ये कुंजियां 1960 के बाद से हुए चुनावों के विश्लेषण से तैयार की गई हैं, जिसमें 13 टॉपिक्स हैं, अगर 8 या इससे ज्यादा टॉपिक्स किसी पार्टी के पक्ष में जाते दिखते हैं तो उस पार्टी के कैंडिडेट की जीत मानी जाती है।

इन कुंजियों के 13 टॉपिक हैं – कंटेस्ट, सत्ता विरोधी लहर, थर्ड पार्टी, शॉर्ट टर्म इकोनॉमी, लॉन्ग टर्म इकोनॉमी, पॉलिसी में बदलाव, सामाजिक अशांति, स्कैंडल, विदेशी/सैन्य विफलता, विदेशी/सैन्य सफलता, सत्ता में बने रहने वाले व्यक्ति का करिश्मा और चुनौती देने वाले व्यक्ति का करिश्मा।

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने चार साल बाद फिर से राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। इस बार उनकी जीत पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बड़ी है। प्रेसिडेंट के चुनाव में ट्रंप को 295 वोट मिले, वहीं हैरिस को 226 वोट हासिल हुए। हालांकि सीनेट में रिपब्लिकन की संख्या 52 है, जबकि डेमोक्रेट्स को 44 सीटें मिली हैं। हाउस में भी रिपब्लिकन पार्टी को 208 सीटें मिली हैं, जबकि डेमोक्रेट्स को 191 सीट हासिल हुई हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ