निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने की जगी उम्मीद, भारतीय ग्रेंड मुफ्ती की मांग पर यमन में बैठक शुरू

केरल के कोच्चि की रहने वाली निमिषा प्रिया को यमन देश में 16 जुलाई को फांसी दी जाएगी। अब निमिषा को बचाने के लिए भारतीय ग्रेंड मुफ्ती और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के महासचिव एपी अबूबकर ने यमन से फांसी रोके जाने का अनुरोध किया है।

Yemen Nurse Case, Yemen, Nimisha Priya, Nurse, Talal Abdo Mehdi, यमन नर्स केस, यमन, निमिषा प्रिया, नर्स, तलाल अब्दो मेहदी,Nimisha Priya, Nurse Nimisha Priya, Yemen, Yemen Nurse Case, Indian Grand Mufti, निमिषा प्रिया, नर्स निमिषा प्रिया, यमन, यमन नर्स केस, भारतीय ग्रैंड मुफ्ती

निमिषा प्रिया के लिए भारतीय ग्रेंड मुफ्ती ने यमन से किया अनुरोध

निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को यमन में फांसी दी जाएगी। निमिषा को फांसी से बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। अब इस महिला को बचाने के लिए भारतीय ग्रेंड मुफ्ती और ऑल इंडिया जमीयतुल उलेमा के महासचिव मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) ने यमन से फांसी रोके जाने का अनुरोध किया है। इस लेकर यमन में बैठक शुरू हो चुकी है। यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।

निमिषा प्रिया को मिल सकती है राहत

94 वर्षीय मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) यमन के मुस्लिम धर्मगुरु और अन्य नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्होंने यमन से कहा कि या तो निमिषा प्रिया को माफी देकर छोड़ दिया जाए। या फिर ब्लड मनी के 8 करोड़ से ज्यादा की रकम लेकर निमिषा प्रिया पर रिहा कर दिया जाए। बताया जा रहा है कि मुफ्ती शेख की इस मांग पर यमन के सूफी विद्वान शेख हबीब उमर ने बैठक शुरू कर दी है। निमिषा प्रिया को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है।

तलाल अब्दो मेहदी के परिवार से की बात

मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) ने फोन पर तलाल अब्दो मेहदी के परिवार से भी बात की है। उन्होंने परिवार से इस्लामी दीन को लेकर काफी देर तक बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने तलाल के परिवार को बताया कि इस्लाम में माफ करने वाला बहुत अफजल होता है। साथ ही तलाल के परिवार से ब्लड मनी को लेकर भी बात की है। कहा जा रहा है कि सूफी विद्वान शेख हबीब उमर इस मामले में तलाल के परिवार से बात कर रहे हैं। काफी हद तक सहमति भी बन गई है।

क्या ‘ब्लड मनी’ पर राजी हुआ परिवार?

मुफ्ती शेख अबूबकर अहमद (कांथापुरम मुसलियार) इस मामले को लेकर बात करने पर तलाल का परिवार काफी हद तक सहमत हो गया है। बताया जा रहा है कि तलाल के परिवार ने ब्लड मनी पर सहमति जता दी है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो हुई है। बता दें कि निमिषा प्रिया को यमन देश में  2017 में बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो मेहदी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय अदालत में सुनवाई के बाद उसे 2020 में फांसी की सजा सुनाई गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ