कैसी है यमन की सना सेंट्रल जेल? जहां 8 साल से बंद है निमिषा प्रिया
Written By News24 हिंदी

यमन की सेंट्रल जेल में निमिषा प्रिया साल 2020 से कैद है।
Written By News24 हिंदी

यमन की सेंट्रल जेल में निमिषा प्रिया साल 2020 से कैद है।
Yemen Central Jail Sanaa: सना सेंट्रल जेल यमन की सबसे बड़ी जेल है और देश की राजधानी सना में है। कारागार सेवा कानून 1991 के तहत साल 1993 में सना जेल को बनाया गया था। वर्तमान में जेल हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है। हूतियों के सिक्योरिटी गार्ड और अधिकारी इसमें तैनात हैं। हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में होने के कारण जेल में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। यहां कैदियों को पर्याप्त खाना, पानी और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलती हैं। जेल अधिकारियों पर अकसर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप भी लगते रहे हैं।
साल 2014 से सना जेल पर पूरी तरह से हूती विद्रोहियों का कंट्रोल है। हूतियों के नियंत्रण से पहले जेल सिर्फ दोषियों और आतंकवादियों को रखने के लिए इस्तेमाल की जाती थी, लेकिन जब से हूती विद्रोहियों ने सना में कब्जा किया है, तब से जेल उनके कंट्रोल में है। हूतियों ने जेल के अंदर घुसकर अपने समर्थक बंदियों को रिहा कर दिया। अब हूती विद्रोही जेल का इस्तेमाल अपने विरोधियों को कैद करने के लिए करते हैं। किसी को भी जेल के अंदर जाने, कैदियों से मिलने की परमिशन नहीं है। कोई जेल की न बाहर से न अंदर से और न ही कैदियों की तस्वीरें ले सकता है।
सना सेंट्रल जेल में कई प्रकार के कमरे हैं, जिनमें सामान्य बंदीगृह के अलावा एकांत कारावास (सॉलिटरी कंफाइनमेंट) भी शामिल हैं। जेल में कैदियों को छोटे-छोटे सेल में रखा जाता है और एक सेल में कई कैदी रखे जाते हैं। सना जेल में आपराधिक, राजनीतिक और युद्धबंदी रखे जाते हैं। भारतीय मूल की नर्स निमिषा प्रिया के कारण यह जेल वर्तमान में सुर्खियों में है। निमिषा को यमन में 16 जुलाई 2025 को फांसी दी जानी है और पिछले 8 साल से निमिषा इस जेल में कैद है। सना सेंट्रल जेल में सामान्य अपराधों जैसे हत्या, चोरी, डकैती, लूटपाट के लिए सजा काट रहे कैदी बंद है।
यह भी पढ़ें:वीडियो: कौन था तलाल अब्दुल, जिसकी हत्या को क्यों मजबूर हुई निमिषा प्रिया, क्या यमन में टल पाएगी फांसी?
सना जेल में विदेशी कैदियों को भी रखा जाता है, जैसे निमिषा 8 साल से इस जेल में कैद है। हूती नियंत्रण के कारण जेल में कई राजनीतिक बंदी भी हैं, जिनमें विरोधी गुटों के सदस्य, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। साल 2021 में एक यमनी अभिनेत्री और मॉडल को भी यहीं रखा गया था। उस पर अभद्रता करने के आरोप लगे थे और उसे सजा मिली थी। सना सेंट्रल जेल और इसके आस-पास के क्षेत्र हूती विद्रोहियों के खिलाफ हमले का शिकार बन चुकी है। सऊदी अरब और अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों का निशाना सना जेल बन चुकी हैं।
हूती विद्रोहियों का कंट्रोल और यमन में अस्थिर राजनीतिक व्यवस्था इस जेल को दुनिया की सबसे कठोर जेल बनाती है। स्थिति इस प्रक्रिया को जटिल बनाती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: