पुतिन को ट्रंप का तगड़ा झटका, यूक्रेन के समर्थन में रूस के खिलाफ US प्रेसिडेंट ने किए 2 बड़े ऐलान

Russia Ukraine War Update: रूस और यूक्रेन में सीजफायर नहीं होने से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप निराश होने लगे हैं। इसलिए उन्होंने एक ओर जहां रूस के राष्ट्रपति पुतिन को टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, वहीं यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम देने का ऐलान भी किया है। आइए जानते हैं कि रूस और यूक्रेन की जंग पर ट्रंप का क्या कहना है?

Donald Trump | Reciprocal Tarrif | India

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Pic Credit-X)

Donald Trump Order Against Putin: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन की यूक्रेन के साथ सीजफायर को टालने की नीति से परेशान हो गए हैं। इसलिए उन्होंने पुतिन को कड़ी चेतावनी दी है और यूक्रेन का समर्थन करते हुए एक बड़ा आदेश जारी किया है। ट्रंप ने संभावना जताई है कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन सीजफायर के पक्ष में नहीं हैं तो यूक्रेन के साथ युद्ध लंबा चलने के आसार हैं। इसलिए उन्होंने घोषणा की है कि अमेरिका 17 एयर डिफेंस सिस्टम यूक्रेन भेजेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूक्रेन में डिफेंस सिस्टम तैनात करने का आदेश

ट्रंप ने यह घोषणा NATO महासचिव की उपस्थिति में सोमवार को व्हाइट हाउस में की थी। उन्होंने जोर देकर कहा था कि यूक्रेन को एयर डिफेंस सिस्टम की सख्त जरूरत है और यूक्रेन पहुंचते ही एयर डिफेंस सिस्टम को यूक्रेन के युद्धक्षेत्र में तैनात कर दिया जाएगा। यूरोपीय NATO मेंबर्स एयर डिफेंस सिस्टम को यूक्रेन भेजने का खर्च वहन करेंगे। ट्रंप ने एक और चेतावनी दी है कि अगर रूस 50 दिन के अंदर यूक्रेन के साथ सीजफायर के लिए सहमत नहीं होता है तो अमेरिका रूस पर टैरिफ लगाएगा।

100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी दी चेतावनी

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका रूस और उसके बिजनेस पार्टनर्स पर नए टैरिफ और प्रतिबंध लगाएगा। करीब 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। रूस से तेल खरीदने वाले देश भी इस चेतावनी के दायरे में आते हैं। अमेरिका के सीनेटर्स ने सैंक्शनिंग रूस एक्ट 2025 पेश किया है, जिसके तहत रूस से तेल, गैस या यूरेनियम खरीदने वाले देशों जैसे भारत और चीन पर 500% तक का टैरिफ लगाने का प्रस्ताव है। इस टैरिफ का अमेरिका में भारत के निर्यात पर बड़ा प्रभाव डालेगा।

विज्ञापन

कब शुरू हुआ था रूस-यूक्रेन युद्ध?

बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध फरवरी 2014 में शुरू हुआ हुआ था, लेकिन 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनने से रोकने के लिए रूस ने यूक्रेन पर सैन्य हमला किया था। रूस ने यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा किया हुआ है, जिसमें क्रीमिया और डोनबास शामिल हैं। साल 2025 तक यूक्रेन के 20 प्रतिशत हिस्से पर रूसी सेना कब्जा कर चुकी है। रूस की सेना ने जहां यूक्रेन की राजधानी कीव में तबाही मचाई, वहीं यूक्रेन ने ड्रोन और मिसाइल अटैक करके क्रीमियन ब्रिज को ध्वस्त किया। रूसी एयरबेस पर ड्रोन हमले किए। युद्ध में अब तक हजारों नागरिकों और सैनिकों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

युद्ध में यूक्रेन झेल चुका जनहानि

अगस्त 2022 तक यूक्रेन के हमले में रूस के 5500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 8500 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं रूस के हमले से करीब यूक्रेन के करीब 80 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। करीब 82 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। रूस और यूक्रेन के युद्ध से यूरोप में सबसे बड़ा शरणार्थी संकट पैदा हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप रूस और यूक्रेन में सीजफायर कराना चाहते हैं और इसके लिए प्रयास भी कर रहे हैं। इस्तांबुल में शांति वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई रिजल्ट नहीं निकला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ