---विज्ञापन---

रूस-ईरान पर कड़े प्रतिबंध का नया अमेरिकी कानून, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द कर सकते हैं बिल पर हस्ताक्षर

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर दस्तखत कर सकते हैं. अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हो चुका 'लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट 2026' अब कानून बनने की दहलीज पर है.

---विज्ञापन---

अमेरिका से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज रूस और ईरान पर कड़े आर्थिक व रणनीतिक प्रतिबंध लगाने वाले नए कानून पर हस्ताक्षर कर सकते हैं. व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में इसकी पुष्टि की है. संसद से पास होने के बाद अब यह बहुचर्चित बिल अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति की मेज पर पहुंच चुका है. इस कानून का आधिकारिक नाम ‘लिंडसे ओ ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट 2026’ है. इस विधेयक को अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों से पहले ही पारित किया जा चुका है.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप? जजों के खिलाफ जमकर निकाली भड़ास

---विज्ञापन---

अमेरिकी सीनेट के बाद प्रतिनिधि सभा ने भी मतदान के जरिए इसे अपनी मंजूरी दे दी थी. अब केवल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर की औपचारिकता बाकी है. ट्रंप के दस्तखत करते ही यह आधिकारिक तौर पर संघीय कानून बन जाएगा.

बिल के पक्ष में 214 और विरोध में 211 वोट पड़े

अमेरिकी संसद के निचले सदन ने रूस के खिलाफ नए और कड़े प्रतिबंधों वाले विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है. मंगलवार, 15 सितंबर को हुए मतदान में इस बिल के पक्ष में 214 और विरोध में 211 वोट पड़े. बेहद कड़े मुकाबले के बाद यह विधेयक पास होकर अब कानून बनने की अंतिम प्रक्रिया में पहुंच चुका है. इससे पहले 7 अगस्त को अमेरिकी सीनेट ने भारी बहुमत के साथ इसे पारित किया था. दोनों सदनों की मुहर लगने के बाद अब यह विधेयक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है.

---विज्ञापन---

‘एनर्जी ठिकानों पर हमले नहीं करेंगे रूस-यूक्रेन’, ट्रंप का दावा- जंग के कारण बढ़े डीजल के दाम

---विज्ञापन---

First published on: Sep 18, 2026 11:04 PM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola