पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान धमाके में 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 की मौत, 6 आतंकी मारे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित कोहाट जिले में पुरानी पुलिस लाइन के पास की एक मस्जिद में शुक्रवार को आत्मघाती हमला हुआ. नमाज के दौरान बारूद से भरी गाड़ी टकराने और ताबड़तोड़ गोलीबारी में 16 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 78 जख्मी हैं. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 6 आतंकियों को मार गिराया है, वहीं राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है.

Pakistan blast news, Khyber Pakhtunkhwa explosion, Kohat police lines blast, Pakistan namaz blast, Pakistan breaking news

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में नमाज के वक्त पुलिस लाइंस के पास भीषण बम धमाका हुआ है. CREDIT : X(Asia Front)

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को एक बड़ा आतंकी हमला सामने आया. पुरानी पुलिस लाइन के नजदीक स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए भीषण आत्मघाती विस्फोट में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में 16 पुलिसकर्मी और 5 आम नागरिक शामिल हैं. खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जुल्फिकार हामिद के अनुसार, हमलावर विस्फोटकों से लदे एक वाहन को मस्जिद के मुख्य द्वार से टकराया, जिसके तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और परिसर में भारी तबाही मच गई. धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद की एक दीवार ढह गई और जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया. इसके तुरंत बाद हथियारबंद आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी. मुठभेड़ के दौरान विशेष शाखा की इमारत में एक और आत्मघाती धमाका हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर

सुरक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जवाबी कार्रवाई में आत्मघाती हमलावरों समेत 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया है. हमले की जिम्मेदारी ‘इत्तेहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान’ नामक आतंकी संगठन ने ली है, जो हाफिज गुल बहादुर समूह, हरकत इंकलाब-ए-इस्लामी और लश्कर-ए-इस्लाम का संयुक्त गठबंधन है.

राहत और बचाव कार्य जारी

‘रेस्क्यू 1122’ के प्रवक्ता बिलाल अहमद फैजी ने बताया कि धमाके की खबर मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंच गए और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है. प्रधानमंत्री शरीफ ने संबंधित विभागों से विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए घायलों के बेहतर इलाज और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ