US ने सऊदी अरब को दिया धोखा? ट्रंप ने पीठ पीछे कर ली हूतियों के साथ 'महाडील'

यमन में फिर से मजबूत हो रहे ईरान समर्थित हूतियों से निपटने के लिए सऊदी अरब लगातार जूझ रहा है. इसी बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि सऊदी का सबसे बड़ा सपोर्टर माना जाना वाला अमेरिका हूतियों के साथ एक सीक्रेट डील कर चुका है.

america houthi deal

हूतियों के साथ अमेरिका ने की सीक्रेट डील ! Photo: X(Mrityunjay)/ANI

यमन में फिर से मजबूत हो रहे ईरान समर्थित हूतियों से निपटने के लिए सऊदी अरब लगातार जूझ रहा है. इसी बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि सऊदी का सबसे बड़ा सपोर्टर माना जाना वाला अमेरिका हूतियों के साथ एक सीक्रेट डील कर चुका है. जानकारी के मुताबिक, अमेरिका और हूतियों के बीच सीधी बातचीत हुई है, जिससे यमन संकट बढ़ सकता है. कहा जा रहा है कि अमेरिका के अधिकारियों और हूती प्रतिनिधियों के बीच ओमान की राजधानी मस्कट में मुलाकात हुई, इस दौरान मध्यस्थता को लेकर बातचीत हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘हालात पर अमेरिका की नजर’

हूती प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद अब्दुलसलाम और अब्देलमलिक अल-अजीरी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, हूतियों ने अमेरिका से वादा किया है कि वो अमेरिका के जहाजों पर अटैक नहीं करेंगे और 2025 में हुए सीजफायर के नियमों पर कायम रहेंगे. खबरें ये है कि हूतियों ने धमकी दी है कि वो इजरायली जहाजों को निशाना बनाएंगे. अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ये बयान दिया है कि अमेरिका और हूतियों के बीच सीधी बातचीत हो रही है और अमेरिका लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

बाब-अल-मंदेब पर कब्जा

ईरान के समर्थन वाले हूती विद्रोहियों ने पिछले हफ्ते अचानक अटैक किया और यमन के लाल सागर तेट पर कब्जा कर लिया. हूतियों ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के कई द्वीपों पर अपना हक जमा लिया. ये रास्ता सऊदी अरब के तेल निर्यात के लिए बेहद अहम है. साथ ही, हूतियों की ओर से दागी जा रही मिसाइलें और ड्रोन सऊदी के शहरों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. हाल ही में सऊदी के पवित्र शहर मक्का में ड्रोन और मिसाइलों की वजह से सिक्योरिटी अलार्म बजने लगे थे. सऊदी का आरोप है कि ऐसे वक्त में उसका कोई भी सहयोगी देश साथ नहीं दे रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ