लगभग 20 साल के इंतजार के बाद भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु समझौते के तहत परमाणु रिएक्टरों के निर्माण और डिजाइन के लिए एक अमेरिकी कंपनी को मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग (DoE) ने भारत में रिएक्टरों के निर्माण के लिए 26 मार्च को होल्टेक इंटरनेशनल कंपनी को हरी झंडी दी है। होल्टेक भारत की 3 बड़ी कंपनियों को अप्रशिक्षित छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) तकनीक ट्रांसफर करेगी। इन कंपनियों में होल्टेक एशिया, लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड शामिल हैं। होल्टेक इंटरनेशनल भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति क्रिस पी सिंह द्वारा प्रमोटेड कंपनी है। इस कंपनी ने 2010 में महाराष्ट्र के पुणे में एक इंजीनियरिंग यूनिट स्थापित की थी। गुजरात में भी इस कंपनी की एक निर्माण यूनिट है।
यह भी पढ़ें:दो तरह की शराब पिलाकर ली दोस्त की जान, गाजियाबाद में हत्या से सनसनी; वारदात के पीछे सामने आई ये वजह
इस मंजूरी के बाद होल्टेक को करार में संशोधन करने की छूट भी दी गई है। माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट में होल्टेक सरकारी संस्थाओं NTPC, न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और एटॉमिक एनर्जी रिव्यू बोर्ड (AERB) को भी अपने साथ शामिल कर सकती है। अभी तक होल्टेक को भारत सरकार से जरूरी गैर प्रसार (Non-Proliferation) नहीं मिला है। इसके बाद ही इन संस्थाओं को साथ जोड़ा जा सकता है। होल्टेक किसी भी परमाणु हथियार या सैन्य उद्देश्य से भारत को तकनीक ट्रांसफर नहीं कर सकेगी। सिर्फ शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधियों की अनुमति ही उसे होगी।
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आ सकते हैं परिवर्तन
इस समझौते के बाद माना जा रहा है कि भारतीय परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकते हैं। दोनों देशों के परमाणु रिएक्टरों को समझौते का लाभ मिल सकता है। फिलहाल भारतीय परमाणु कार्यक्रम भारी पानी रिएक्टरों (PHWRs) पर आधारित है। दुनिया के अधिकतर देश परमाणु ऊर्जा कार्यक्रमों में प्रेसराइज्ड वाटर रिएक्टर (PWRs) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जो भारतीय तकनीक से काफी अलग है।
चीन को मिल सकती है चुनौती
होल्टेक का SMR-300 डिजाइन अमेरिकी ऊर्जा विभाग के एडवांस्ड रिएक्टर डेमोंस्ट्रेशन प्रोग्राम (ARDP) द्वारा बनाया गया है। इसे छोटे रिएक्टरों के लिए कारगर माना जाता है। अगर प्रस्तावित निर्माण परियोजना को मंजूरी मिली तो गुजरात स्थित गैर परमाणु यूनिट में उत्पादन क्षमता को दोगुना किया जा सकता है। इस कदम के बाद भारत और यूएस मिलकर चीन को चुनौती दे सकते हैं। चीन भी परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता के मामले में अधिकतर छोटे रिएक्टरों पर निर्भर है।
यह भी पढ़ें:रिटायर्ड जस्टिस निर्मल यादव कौन? जिनके घर भेजे गए थे 15 लाख, 17 साल बाद CBI कोर्ट ने किया बरी
संबंधित खबरें
ईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए रखी 7 शर्तों पर अमेरिका के जवाब को किया खारिज
7 mins agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
12 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
13 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
17 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
22 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
23 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
23 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
23 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines