हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गोद लिए बेटों से रेप करता था समलैंगिक कपल, अदालत ने सुनाई 100 साल की सजा; जानें मामला

World News in Hindi: संयुक्त राज्य अमेरिका में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक समलैंगिक जोड़े को 100 साल जेल की सजा न्यायालय ने सुनाई है। दोनों दंपती की तरह रहते थे। मामला क्या है, विस्तार से इसके बारे में जानते हैं?

विज्ञापन
बच्चों से रेप करने के दोषी। Photo: X/Walton County Police

World Latest News: अमेरिका में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक समलैंगिक जोड़े को गोद लिए बेटों के साथ रेप करने का दोषी पाया गया है। कोर्ट ने दोनों युवकों को 100 साल जेल की सजा सुनाई है। दोनों दंपती की तरह साथ रहते थे। कोर्ट ने सजा सुनाते हुए तल्ख टिप्पणियां कीं। कोर्ट ने कहा कि जिस घर में बच्चे रह रहे थे, यह उनके लिए खौफ का घर था। आरोपियों ने अपने कृत्य के कई फोटो और वीडियो भी बनाए थे, जो अपने दोस्तों के बीच शेयर कर दिए थे। मामला सामने आने के बाद कड़ी कार्रवाई की मांग होने लगी थी। जिसके बाद अब कोर्ट का फैसला आया है।

यह भी पढ़ें:‘शेख हसीना को लौटाए भारत…’, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने की मांग, उठाया ये कदम

मामला अमेरिका के जॉर्जिया स्टेट में सामने आया था। स्टेट की वाल्टन काउंटी पुलिस को सूचना मिली थी कि सोशल मीडिया हैंडल पर 2022 में बच्चों के यौन शोषण संबंधी सामग्री अपलोड की गई है। पुलिस ने जांच के बाद हंटर लॉलेस नामक शख्स को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने खुलासा किया था कि कंटेंट उसे जैकरी जूलोक नामक शख्स ने भेजा था। इसके बाद पुलिस ने जब आपत्तिजनक सामग्री की जांच तेज की तो चौंकाने वाली बातें सामने आई थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों विलियम डेल जूलोक और जैकरी जूलोक को अरेस्ट किया था। बाल शोषण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि दोनों समलैंगिक हैं और दंपती की तरह एक-दूसरे के साथ रह रहे हैं। दोनों बच्चों को एक अनाथ आश्रम से गोद लिया गया था। बच्चों की उम्र उस समय 3 और 5 साल थी। आरोपी तभी से ही दोनों के साथ रेप कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:कांच की काल कोठरी में 46 साल से बंद, 7 लोगों को मारने का टारगेट; कौन है 71 साल का ये शख्स?

विज्ञापन

इस दौरान कई दफा बच्चों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए गए। जिसके बाद दोनों ने इनको दोस्तों को शेयर किया था। इन बच्चों की उम्र फिलहाल 10 और 12 साल हो चुकी है। मामला सामने आने के बाद दोनों को 2022 में ही अरेस्ट किया गया था। कोर्ट ने आरोपियों को कुकर्म करने, यौन शोषण और प्रताड़ित करने का दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।

दो अन्य दोषियों को भी जेल

जिस शख्स ने कंटेंट सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उसके खिलाफ भी अपने बेटे के यौन शोषण के आरोप 2011 में लग चुके हैं। लेकिन जैकरी पुलिस की लापरवाही से बच गया था। पता लगा है कि समलैंगिक जोड़े ने आपत्तिजनक वीडियो विजकारो सांचेज और हंटर लॉलेस नामक शख्स से साझा किए थे। कोर्ट ने मामले में दोनों को दोषी माना है। जिसके बाद विजकारो सांचेज को 60 और लॉलेस को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola