Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

500 भारतीय समेत 1200 कैदियों के लिए ईद का तोहफा, UAE के प्रधानमंत्री ने दिए रिहाई के आदेश

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ईद के मौके पर कैदियों को ईदी देते हुए उनकी रिहाई का ऐलान किया गया है। इसका ऐलान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फरवरी में किया था। इस पर अब नया अपडेट सामने आया है।

Author
Edited By : Shabnaz Updated: Mar 28, 2025 07:02
UAE

UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फरवरी के आखिर में एक बड़ा ऐलान किया, जिसमें उन्होंने रमजान से पहले बड़े पैमाने पर कैदियों को माफी देने की बात कही। अब रमजान के आखिर में 1,295 कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने 1,518 कैदियों को माफी देने का ऐलान किया है। रिहा किए गए लोगों में 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

500 भारतीय नागरिक भी शामिल

देश-दुनिया में ईद का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। रमजान के इस पाक महीने में संयुक्त अरब अमीरात ने कैदियों को रिहा करने का ऐलान किया है। ईद को देखते हुए यूएई की जेलों में बंद कैदियों को जीवन जीने का दूसरा मौका दिया जा रहा है। इसका ऐलान फरवरी के आखिर में किया गया था। प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने कुल 1518 कैदियों को माफी देने का ऐलान किया। जिन लोगों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया गया उनमें 500 से ज्यादा भारतीय नागरिक भी शामिल है। UAE के आदेश के बाद इस साल यह भारतीय अपने परिवार के साथ ईद मना सकेंगे।

---विज्ञापन---

कब होगी ईद?

रमजान का महीना खत्म होने को है। सऊदी अरब में ईद की छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। सऊदी अरब में पब्लिक सेक्टर की छुट्टी 24 रोजे (22 मार्च से शुरू होगी) से शुरू हो गई हैं, क्योंकि वहां एक दिन पहले 1446 हिजरी के हिसाब से रोजा शुरू होता है। इसके अलावा, प्राइवेट सेक्टर और नॉन-प्रोफिट सेक्टर की छुट्टी 29 रोजे (यानी 27 मार्च से) से शुरू हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: 2000 भारतीयों का अमेरिका जाने का सपना टूटा, वीजा अपॉइंटमेंट रद्द, जानें क्या है मामला

First published on: Mar 28, 2025 06:51 AM

संबंधित खबरें