Turkey Miracle Stories: मलबे में 94 घंटे से दबा था लड़का, यूरिन पीकर बचाई जान; पढ़ें दंग कर देने वाली कहानी

Turkey Miracle Stories
विज्ञापन

Turkey Miracle Stories: तुर्की और सीरिया में 25000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मौतों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रभावित इलाकों में हर ओर थोड़े-थोड़े घंटे के बाद चीख-पुकार की खबर आ रही है। इस बीच कहीं-कहीं चमत्कार वाली कहानियां (Turkey Miracle Stories) भी सामने आ रही हैं, जो हैरान करने वाली हैं।

और पढ़िए –Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

विज्ञापन

90 घंटे बाद पड़ी रेस्क्यू टीम की नजर

जानकारी के मुताबिक, भूकंप के बाद तुर्की के गजियांटेप में भूकंप से एक बिल्डिंग गिर गई। इस दौरान बिल्डिंग के अंदर मौजूद 17 साल का अदनान मोहम्मद कोरकुट मलबे में दब गया था। अदनान 6 जनवरी की सुबह से ही मदद की तलाश में था लेकिन वह खुद को मलबे से बाहर निकालने में नाकाम रहा, लेकिन कोशिश लगातार कर रहा था।

समय-समय पर मदद के लिए लगाता था आवाज

अदनान रह-रहकर बीच-बीच में मदद के लिए आवाज भी लगा रहा था। करीब 94 घंटे बाद रेस्क्यू टीम को अदनान की आवाज सुनाई दी जिसके बाद टीम उसके पास पहुंची। काफी मशक्कत के बाद अदनान को मलबे से बाहर निकाला गया। फिलहाल, अदनान को नजदीकी अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

हाथ-पैर घूमा लेता था, पर मलबा हटाने में नाकाम रहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदनान मलबे में जब फंसा था तब वह अपना हाथ-पैर हिला ले रहा था लेकिन कुछ ऐसी भारी कंक्रीट की दीवार उसके ऊपर थी जिससे वह हटाकर निकल नहीं पा रहा था। मलबे से बाहर निकाले जाने के बाद अदनान ने बताया कि जिंदा रहने के लिए उसने अपना यूरिन भी पीया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ