Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता

earthquake hits Afghanistan'

earthquake

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान के फैजाबाद में सोमवार सुबह भूकंप के झटके लगे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फैजाबाद के पूर्वोत्तर शहर से 100 किमी दक्षिण पूर्व में था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 6:47 बजे क्षेत्र में आया और इसकी गहराई 135 किलोमीटर थी। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सिक्किम में भी लगे भूकंप के झटके

सिक्किम में भूकंप भी सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके सोमवार सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट में महसूस किए गए।

रविवार को असम में आया था भूकंप

इससे पहले रविवार को असम के नौगांव में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश, भारत और भूटान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) ने कहा कि सूरत के पश्चिम दक्षिण पश्चिम (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप के झटके शनिवार को 12:52 बजे दर्ज किए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ