---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

ट्रंप हुए ‘फेल’, भरी सभा में किया स्वीकार; बोले- मेरे लिए सबसे कठिन चुनौती

Trump Admits Failure to End Russia-Ukraine Conflict: व्हाइट हाउस के नवनिर्मित रोज गार्डन में कांग्रेस डिनर था। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का दावा किया था। यह वादा उनकी दूसरी बार व्हाइट हाउस में वापसी का एक प्रमुख आधार था।

---विज्ञापन---

Trump Admits Failure to End Russia-Ukraine Conflict: भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद के चलते रिश्ते तनावपूर्ण हैं। इसी दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है। दरअसल, उन्होंने अपनी ‘असफलता’ स्वीकार की है। उनका ये फेलियर भी उस मुद्दे पर है जिसे उन्होंने अपने चुनाव में वोट बटोरने के लिए जमकर इस्तेमाल किया और व्हाइट हाउस में वापसी की है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सभा में ये स्वीकार किया कि वह अपना एक चुनावी वादा पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वह अपना एक वादा पूरा करने में असफल रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को व्हाइट हाउस के नवनिर्मित रोज गार्डन में कांग्रेस डिनर था।

---विज्ञापन---

रूस-यूक्रेन युद्ध को सरकार के लिए बताया सबसे कठिन चुनौती

अमेरिका में ट्रंप की सरकार बनने के बाद ये पहला डिनर था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने का दावा किया था। यह वादा उनकी दूसरी बार व्हाइट हाउस में वापसी का एक प्रमुख आधार था। बता दें अपने संबोधन में ट्रंप ने कई वैश्विक संघर्षों को समाप्त करने का श्रेय लिया लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध को उन्होंने अपनी सरकार के लिए सबसे कठिन चुनौती बताया।

अमेरिकी सरकार ने 7 युद्धों को रुकवाया है

ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि अमेरिकी सरकार ने 7 युद्धों को रुकवाया है। उनका कहना था कि मुझे लगा था कि रूस और यूक्रेन का युद्ध शायद सबसे आसान होगा लेकिन यह सबसे मुश्किल निकला। आगे वह बोले की अमेरिका की सरकार ने बीते 7 महीनों में जो काम किया वह पहले किसी ने नहीं किया। हमने दुनिया के सबसे बड़े सात युद्ध रुकवा दिए।

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरे संबंधों के कारण यह आसान होगा…

ट्रंप ने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि मैंने सोचा था कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरे संबंधों के कारण यह आसान होगा लेकिन यह सबसे कठिन साबित हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने रूस और यूक्रेन युद्ध के अलावा 31, 35 और 37 साल से चल रहे अन्य युद्धों को कुछ ही घंटों में खत्म कर दिया। बता दें ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि वह पद संभालने के 24 घंटों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर देंगे। हालांकि, अभी तक इस मुद्दों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका रिश्ते पर पीएम मोदी का ट्वीट, ट्रंप के बयान पर दिया जवाब

First published on: Sep 06, 2025 10:29 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola