मक्का पर मंडराया खतरा? इतिहास में पहली बार बजे सायरन, हूतियों ने सऊदी अरब पर दागे मिसाइल और ड्रोन

हूतियों ने इस हफ्ते सऊदी अरब पर पिछले कई वर्षों का सबसे बड़ा मिसाइल और आत्मघाती ड्रोन हमला किया. हमलों के चलते सऊदी अरब के कई तेल ठिकानों में आग लग गई और 73 लोग घायल हो गए.

BLAST

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर भीषण ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. इसके बाद सऊदी अरब के इतिहास में पहली बार पवित्र शहर मक्का में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया. सऊदी सिविल डिफेंस ने देश के पश्चिमी तटीय इलाकों मक्का, जेद्दाह और ताइफ प्रांतों समेत छह क्षेत्रों में अचानक सायरन बजाकर लोगों को सतर्क किया. हालांकि, कुछ ही देर में इस अलर्ट को हटा लिया गया.

विज्ञापन

सऊदी सिविल डिफेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मक्का शहर में अब खतरा टल चुका है. प्रशासन ने नागरिकों को सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, भीड़ न लगाने से बचने की हिदायत दी है.

विज्ञापन

मदीना में एयर ट्रैफिक बंद

इजराइली अखबार हेओम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हवाई खतरे को देखते हुए मदीना के प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली फ्लाइट्स का ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोक दिया गया.

विज्ञापन

वर्षों बाद घातक हमला

हूतियों ने इस हफ्ते सऊदी अरब पर पिछले कई वर्षों का सबसे बड़ा मिसाइल और आत्मघाती ड्रोन हमला किया. हमलों के चलते सऊदी अरब के कई तेल ठिकानों में आग लग गई और 73 लोग घायल हो गए. हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब के खमीस मुशायत में किंग खालिद एयरबेस पर भी दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से भीषण हमला करने का दावा किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अलावा पश्चिमी यमन में एक अलग हमले में सऊदी समर्थित आठ सरकारी सैनिक मारे गए.

विज्ञापन

हूतियों की समुद्री नाकेबंदी

यमन में सऊदी समर्थित सरकार और हूतियों के बीच जुलाई से तनाव चरम पर है, जब हूतियों ने रियाद के खिलाफ पूर्ण नौसैनिक नाकाबंदी का एलान किया था और लाल सागर में सऊदी जहाजों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था. हूती पोलित ब्यूरो के सदस्य हाजिम अल-असद ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘यमन की यह जवाबी कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक सऊदी अरब हमारे लोगों के खिलाफ अपनी आक्रामकता बंद नहीं करता.’

विज्ञापन

कतर की चेतावनी

तनाव के बीच कतर ने मंगलवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी जारी की. कतर के विदेश मंत्रालय के अधिकारी इब्राहिम अल-हाशमी ने कहा कि अहम समुद्री रूट बाब अल-मंदेब का बंद होना केवल खाड़ी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की इकॉनमी और सप्लाई चेन के लिए विनाशकारी साबित होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ