US ने PAK को दिया F-16 फ्लीट पैकेज तो जयशंकर भड़के, कहा- आप किसे बेवकूफ बना रहे हैं

Jaishankar
विज्ञापन

नई दिल्ली: अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को F-16 फ्लीट पैकेज देने पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अमेरिका से कहा कि आप जानते हैं कि F-16 कहां तैनात होंगे, आप किसे बेवकूफ़ बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे न तो पाकिस्तान का और न ही अमेरिका का भला होगा।

अभी पढ़ें – अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके तीन बच्चों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दायर

विज्ञापन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस्लामाबाद के साथ वाशिंगटन के संबंधों ने अमेरिकी हित की सेवा नहीं की है। जयशंकर ने रविवार को वाशिंगटन में भारतीय अमेरिकी समुदाय की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कही। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद और वाशिंगटन के बीच का संबंध ऐसा है जिससे न तो पाकिस्तान की अच्छी तरह से सेवा की है और न ही अमेरिकी हितों की सेवा की है।

विज्ञापन

यह टिप्पणी तब की गई जब दर्शकों ने भारतीय विदेश मंत्री से अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों की सप्लाई पर सवाल किया। 2018 के बाद पहली बार अमेरिकी विदेश विभाग ने कुछ हफ्ते पहले 450 मिलियन अमरीकी डालर की लागत से F-16 बेड़े और उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दी थी।

इस मंजूरी के बाद भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से बातचीत की थी और उन्होंने वाशिंगटन के फैसले पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ