कौन थे रोमन स्टारोवॉयट? मंत्री को पुतिन ने किया बर्खास्त तो खुद को मार ली गोली

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट को बर्खास्त किए जाने के बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, उनका शव मॉस्को में एक कार से बरामद किया गया है।

Putin Minister

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ पूर्व मंत्री रोमन स्टारोवोइट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

विज्ञापन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने मंत्री को बर्खास्त कर दिया था। वह परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पुतिन द्वारा बर्खास्त किए जाने के बाद पूर्व मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ADP ने रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया कि बर्खास्तगी की जानकारी मिलने के बाद स्टारोवोइट ने मॉस्को में एक जगह पर खुद को गोली मारी। उनका शव कार से बरामद किया गया है।

रूस के अधिकारियों ने बताया कि रूसी संघ के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट का शव उनकी निजी कार में गोली लगने के घाव के साथ पाया गया। जानकारी के अनुसार, स्टारोवोइट को मंत्री बनाए जाने के एक साल बाद ही राष्ट्रपति पुतिन ने बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन

पुतिन ने यह कदम क्यों उठाया था, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। स्टारोवोइट की जगह नए मंत्री की घोषणा भी कर दी गई है और उनकी नियुक्ति भी हो चुकी है। स्टारोवोइट की जगह कार्यवाहक परिवहन मंत्री के रूप में आंद्रेई निकितिन को नियुक्त किया गया है।

कौन थे रोमन स्टारोवॉयट ?

रोमन व्लादिमीरोविच स्टारोवॉयट जन्म 20 जनवरी 1972 को हुआ था, वह रूस के एक नेता थे। मई 2024 से जुलाई 2025 तक वह परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वह साल 2019 से 2024 तक कुर्स्क ओब्लास्ट के गवर्नर, परिवहन उप मंत्री और संघीय सड़क एजेंसी के प्रमुख के रूप में कार्य कर चुके थे। वह यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य थे।

विज्ञापन

53 साल के रोमन स्टारोवॉयट परिवहन मंत्री बनने से पहले साढ़े छह साल तक यूक्रेन की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र में तैनात थे और वहां की देखरेख में शामिल थे। प्रमोशन के तीन महीने बाद ही यूक्रेन ने इस क्षेत्र पर आक्रमण किया और एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। यह इलाका यूक्रेनी सेना के कब्जे में था, इसी साल अप्रैल में रूसी सैनिकों ने उन्हें बाहर कर दिया ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ