News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
सोमवार का दिन भूकंप के नाम जैसा लग रहा है। अलसुबह अफगानिस्तान में भूकंप आया। इसके झटके भारत और पाकिस्तान तक महसूस हुए। दोपहर को रूस में भूकंप ने दस्तक दी। कामचटका के पूर्वी तट पर भूकंप के झटके लगे। इसकी तीव्रता 6.4 रही। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि रूस में आए भूकंप की गहराई 24 किलोमीटर पाई गई। इससे पहले जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) ने तीव्रता 6.4 बताई है।
3 नवंबर को अफगानिस्तान में आए भूकंप में बड़ा नुकसान हुआ था। भूकंप से 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं 60 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भूकंप के झटके ईरान, पाकिस्तान और भारत में भी महसूस हुए थे। भारत के दिल्ली-NCR और अन्य राज्यों में भूकंप के हल्के झटके लगे।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 20 लोगों की मौत, पाकिस्तान और भारत में भी महसूस हुए झटके
बता दें कि इससे पहले जुलाई में रूस के इसी कामचटका में काफी तेज भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 8.8 रही थी। इसके चलते प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी। गत सितंबर में भी कामचटका के पूर्वी तट के पास दो बड़े भूकंप आए थे। वहीं सबसे ताकतवर भूकंप की बात करें तो साल 2011 में जापान के तोहोकू में आया था। यह सबसे शक्ति शाली भूकंप था। इससे अलावा साल 1906 में इक्वाडोर-कोलंबिया और साल 2010 में चिली में आया भूकंप दुनिया का छठा सबसे ताकतवर भूकंप था।
जानकारी के अनुससार, अलास्का-अलेउतियन सबडक्शन सिस्टम दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंपीय रूप से सक्रिय सिस्टमों में से एक है। इसमें पिछली सदी में किसी भी अन्य सिस्टम की तुलना में M8 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप पैदा किए हैं। कई भूकंपों के अलावा तटीय और पनडुब्बी भूस्खलन के चलते सुनामी तक आई है। साथ ही इस क्षेत्र में 130 से अधिक ज्वालामुखी और ज्वालामुखी क्षेत्र हैं। पिछले 200 सालों में फटे अमेरिका के तीन-चौथाई से अधिक ज्वालामुखी भी यहीं हैं।
यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों से कांपा तुर्की, 3 इमारतें ध्वस्त और 22 लोग घायल, दहशत में घरों ने निकले लोग
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।