Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में अचानक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें पड़ोसी देशों से कितना अंतर?

Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर जनता को बड़ा झटका दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बीच नई दरें 2 सितंबर से लागू कर दी गई हैं. जानिए अब पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल और डीजल के लिए कितने रुपये चुकाने होंगे.

Delhi Pollution Control, No PUCC No Fuel Delhi, Manjinder Singh Sirsa

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए सरकार ने 'नो PUCC, नो फ्यूल' नियम को और कड़ा करने का फैसला किया है. file photo

Petrol Diesel Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के अचानक दाम बढ़ते ही पहले से आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान की जनता को एक बार फिर महंगाई का दोहरा झटका लगा है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 1.08 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. साथ ही हाई-स्पीड डीजल (HSD) के दाम में भी 0.51 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. सरकार द्वारा तय की गई नई दरें बुधवार, 2 सितंबर से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं.
इस नए संशोधन के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की रिटेल कीमत अब बढ़कर 343.87 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, हाई-स्पीड डीजल के दाम अब उछलकर 370.92 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलेवल दाम से काफी सस्ता

अमेरिका-इजरायल में जब 28 फरवरी से जंग शुरू हुई थी तो पाकिस्तान में हाई स्पीड डील के दाम 281 रुपये प्रति लीटर थे जोकि 3 अप्रैल को 500 रुपए के पार पहुंच गए थे, आज हाईलेवल रेट से वहां डीजल काफी सस्ता है. इसी तरह पेट्रोल के दाम भी जंग की शुरुआत के समय 266 रुपए प्रति लीटर थे, जोकि 3 अप्रैल को साढ़े 450 रुपए के उपर पहुंच गए, जो आज करीब 100 रुपए से ज्यादा सस्ता है.

कीमतों में बदलाव की मुख्य वजह

कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें चढ़ी हैं. पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने गत 17 जुलाई को ही संकेत दिया था कि वैश्विक बाजार में हो रहे बदलावों के चलते अब ईंधन के दाम 15 दिन के बजाय दैनिक आधार पर तय किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कैबिनेट ने इसका जिम्मा तेल एवं गैस नियामक प्राधिकरण को सौंपा है.

विज्ञापन

आम जनता और मध्यम वर्ग पर असर

पेट्रोल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर दोपहिया, ऑटो-रिक्शा और निजी वाहन चालकों पर पड़ता है, जिससे मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ जाता है. वहीं, डीजल का इस्तेमाल भारी वाहनों, कृषि, ट्रांसपोर्ट और जनरेटरों में होने के कारण इसके दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो जाती है, जिसका नतीजा खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरत की चीजों में महंगाई के रूप में सामने आता है.

पड़ोसी देशों के दामों में कितना अंतर?

भारत के प्रमुख पड़ोसी देशों बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल में स्थानीय टैक्स और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी अंतर है. 2 सितंबर 2026 के रेटों के अनुसार, बांग्लादेश में भारतीय रुपए के मुताबिक, पेट्रोल 98 रुपए और डीजल साढ़े 80 रुपए प्रति लीटर है. नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम 125 रुपए प्रति लीटर के करीब हैं. श्रीलंका में पेट्रोल 111 रुपए और डीजल 106 रुपए प्रति लीटर है. गौरतलब है कि लोकल करेंसी में मूल्य ज्यादा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ