ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रेस में ऋषि सुनक सबसे आगे, कंजर्वेटिव पार्टी के 100 सांसदों का मिला समर्थन

ऋषि सुनक

ऋषि सुनक

विज्ञापन

Britain New Prime Minister: लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का चुनाव किया जाना है। प्रधानमंत्री पद की रेस में ऋषि सुनक सबसे आगे चल रहे हैं। उनके साथ रेस में बोरिस जॉनसन और वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य पेनी मोर्डौंट भी शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि सुनक को अब तक कंजर्वेटिव पार्टी के 100 सांसदों का समर्थन मिल चुका है। टोबियास एलवुड का दावा है कि वह पीएम की दौड़ में ऋषि सुनक का समर्थन करने वाले 100वें सांसद हैं।

अभी पढ़ें – ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन? सुनक, बोरिस या फिर पेनी मोर्डेंट, एक हफ्ते में हो सकता है फैसला

विज्ञापन

ब्रिटेन के सुरक्षा मंत्री बोले- सुनक की क्षमता और अनुभव की जरूरत

ब्रिटेन के सुरक्षा राज्य मंत्री टॉम तुगेंदत ने ऋषि सुनक को समर्थन की पेशकश की है। ट्विटर पर तुगेंदत ने कहा कि लोगों के सेवकों के रूप में हमें राजनीति को एक तरफ रख देना चाहिए। यह राजनीतिक करने का समय नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें आर्थिक स्थिरता की जरूरत है और देश को पार्टी या व्यक्तिगत लाभ से पहले रखने की जरूरत है। जनता को भई ठीक यही उम्मीद है। यही हमारा कर्तव्य है, इसलिए मैं ऋषि सनक का समर्थन करूंगा, जिनकी योग्यता और अनुभव की जरूरत है।

कंजर्वेटिव सांसद टोबियास एलवुड ने दावा किया है कि ऋषि सनक का समर्थन करने वाले वे 100वें सांसद हैं। उधर,
द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉनसन एक बार फिर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि उनके पूर्व सहयोगी ऋषि सुनक को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर होने का सुझाव दिया है।

सांसद निगेल मिल्स ने भी ऋषि सुनक को अपना समर्थन दिया है। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि पहले ऋषि सुनक को समर्थन न देना एक गलती थी। उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले मैंने सुनक को अपना समर्थन नहीं दिया था, लेकिन अब मैं फिर से वही गलती नहीं करुंगा।

विज्ञापन

पूर्व स्वास्थ्य सचिव ने भी ऋषि सुनक का समर्थन किया

ब्रिटेन के पूर्व स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने भी प्रधानमंत्री पद के लिए ऋषि सुनक को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। जाविद ने एक बयान जारी किया जिसमें उल्लेख किया गया कि यूके को आर्थिक स्थिरता और मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने उल्लेख किया कि उनका मानना ​​​​है कि सनक पीएम बनने के लिए सही विकल्प होंगे। वे हमारी पार्टी का नेतृत्व करने और देश को आगे ले जाने के लिए सही व्यक्ति हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ