---विज्ञापन---

दुनिया

अमेरिकी नागरिकों को अब नहीं देना होगा टैक्स? राष्ट्रपति ट्रंप का क्या है पूरा प्लान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि आने वाले समय में अमेरिकी नागरिकों को अपनी मेहनत की कमाई से इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. विदेशी आयात पर लगाए गए भारी-भरकम 'टैरिफ' से इतनी कमाई होगी कि वह देश के इनकम टैक्स की जगह ले लेगा.

Author Edited By : Vijay Jain
Updated: Feb 25, 2026 12:56
Donald Trump
Credit: Social Media

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि उनकी ओर से विदेशों पर लगाए गए टैरिफ को भले ही सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, लेकिन आने वाले समय में इससे इतनी बंपर कमाई होगी कि अमेरिकी नागरिकों से इनकम टैक्स वसूलने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी. ट्रंप का मानना है कि यह टैरिफ राजस्व अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और लोगों पर टैक्स का बोझ पूरी तरह हटा देगा.

ट्रंप ने किया पुराने दौर का जिक्र

हिंदुस्तान लाइव की रिपोर्ट के अनुसार अपने संबोधन में ट्रंप ने पुराने दौर का जिक्र करते हुए बताया कि 1870 से 1913 तक अमेरिका मुख्य रूप से टैरिफ से चलता था और वह उस समय दुनिया का सबसे अमीर देश था, बिना इनकम टैक्स के. ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ट्रंप द्वारा लगाए गए कुछ बड़े टैरिफ को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अच्छी खबर यह है कि कोर्ट के फैसले से पहले ही कई देशों के साथ ‘ट्रेड डील’ हो चुकी है और वे देश इन शर्तों पर सहमत हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: टैरिफ पर ट्रंप ने नहीं माना सुप्रीम कोर्ट का आदेश, तो राष्ट्रपति के खिलाफ क्या हो सकता है एक्शन?

दूसरे देश क्यों मान रहे हैं ट्रंप की बात?

ट्रंप ने दावा किया कि दुनिया भर के देश अमेरिका के साथ व्यापारिक समझौते इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि अगर वे मौजूदा डील नहीं मानेंगे, तो अमेरिका उनके लिए और भी सख्त विकल्प पेश करेगा. ट्रंप ने पहले ही 10 फीसदी ड्यूटी का ऐलान कर दिया है और संकेत दिए हैं कि इसे भविष्य में 15 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है. आने वाले सालों में टैरिफ से सैकड़ों अरब डॉलर की कमाई होगी, जिसका इस्तेमाल अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा, मैन्युफैक्चरिंग और नौकरियों को बढ़ावा देने में किया जाएगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पाक PM समेत 3.5 करोड़ लोग मारे जाते…’, भारत-पाकिस्तान संघर्ष में राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा खुलासा

First published on: Feb 25, 2026 12:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.