---विज्ञापन---

29000 फीट ऊंचाई, अचानक जहाज में बम फटा और 3 टुकड़े हो गए, आरोपियों समेत 81 पैसेंजरों के मिले चिथड़े

Today History in Hindi: जहाज में अचानक ब्लास्ट हुआ और 29 हजार फीट की ऊंचाई से जहाज जमीन पर ऐसे गिरा कि पैसेंजरों के चिथड़े मिले। जहाज का मलबा भी 3 टुकड़ों में मिला। आइए जानते हैं कि हादसा कब और कैसे हुआ था़

---विज्ञापन---

Cathay Pacific Flight 700Z Crash: 29 हजार फीट की ऊंचाई पर करीब 600 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जहाज फ्लाई कर रहा था। अचानक जोरदार धमाका हुआ और जहाज में आग लग गई। जहाज 3 टुकड़ों में बंट गया। उसमें सवार सभी 71 पैसेंजर और 10 क्रू मेंबर्स मारे गए। हादसा आज से 52 साल पहले हुआ था। कैथे पैसिफिक फ्लाइट 700Z सिंगापुर से हांगकांग के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन किसी की साजिश का शिकार हो गई। UK सिविल एविएशन अथॉरिटी और हांगकांग पुलिस की जांच में पता चला कि जहाज में बम ब्लास्ट हुआ था।

यह भी पढ़ें:हथेली पर जान रख क्यों 3 पैरों वाले शेर और उसके भाई ने पार की नदी? चौंकाने वाली है वजह

---विज्ञापन---

जांच में 2 लोगों के सुसाइड बॉम्बर बनने का खुलासा

बैंकॉक पोस्ट के पत्रकार ने हादसे की 6 साल रिपोर्टिंग की और खुलासा हुआ कि एक पुलिस अधिकारी सोमचाई चायासुत की मंगेतर और बेटी जहाज में सवार थे, जिन पर जहाज में बम ब्लास्ट करने का आरोप लगा। सोमचाई चायासुत ने अपनी मंगेतर और बेटी के लिए 3 टूर इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी, लेकिन सबूतों के अभाव में सोमचाई चायासुत को दोषी नहीं ठहराया गया। उसने तीनों पॉलिसी के 5.5 मिलियन ($180,000 अमेरिकी डॉलर) बीमा कंपनियों से वसूले। 1985 में कैंसर से उसकी मौत हो गई, लेकिन कभी यह साबित नहीं हो पाया कि उसकी मंगेतर और बेटी सुसाइड बॉम्बर क्यों बनीं कि अपने साथ-साथ उन्होंने 81 लोगों की भी जान ले ली।

यह भी पढ़ें:Australia: पालतू जानवरों का शिकार कर रहा था मगरमच्छ, उसे ही मार कर खा गए परेशान ग्रामीण!

---विज्ञापन---

जहाज का मलबा जंगल में 3 टुकड़ों में मिला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैथे पैसिफिक एयरलाइन का कॉनवेयर CV-880 प्लेन 15 जून 1972 की दोपहर को दक्षिण वियतनाम में हादसे का शिकार हुआ था। हादसे का कारण विस्फोटक सामग्री मानी गई, जिसे लेकर आरोपी प्लेन के अंदर थे। फ्लाइट 700Z ने सिंगापुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। जहाज को हॉन्गकॉन्ग में काई टैक हवाई अड्डे पर लैंड होना था। फ्लाइट रास्ते में बैंकॉक के डॉन मुआंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रुकी, लेकिन वहां से उड़ान भरने के बाद जहाज में बम ब्लास्ट हो गया। जहाज का मलबा एक जंगल में मिला। मलबे के फैलाव से पता चला कि जहाज 3 टुकड़ों में बंट गया था।

यह भी पढ़ें:चीन ने क्यों लगाए Toilets पर Timers? टूरिस्ट्स की प्राइवेसी पर भी ड्रैगन की नजर!

---विज्ञापन---

कई पैसेंजरों की लाशें बरामद नहीं हुईं

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  जमीन से टकराने से पहले विंगबॉक्स के सामने और पीछे के हिस्से में ब्रेकपॉइंट थे। मलबे को हेलीकॉप्टरों से दूर से देखा जा सकता था, लेकिन युद्ध के कारण मलबे तक पैदल नहीं पहुंचा जा सकता था। प्लेन के डेटा रिकॉर्डर को बरामद किया गया, जिससे पता चला कि जहाज 310 नॉट्स (570 किमी/घंटा) की गति से 29,000 फीट (8,800 मीटर) की ऊंचाई पर उड़ रहा था। 30 सेकेंड के अंदर जहाज में धमाका हुआ और वह क्रैश हो गया। कई पैसेंजरों की लाशें बरामद ही नहीं हुईं, लेकिन डेटा रिकॉर्डर से पता चला कि विस्फोटक पायलटों के केबिन के आस-पास प्लांट किया गया था।

यह भी पढ़ें:पौधे को छूने के बाद बच्ची के शरीर पर पड़ गए छाले! मां ने बताई दर्दनाक कहानी, दी चेतावनी

---विज्ञापन---

First published on: Jun 15, 2024 06:57 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola