---विज्ञापन---

दुनिया

Australia: पालतू जानवरों का शिकार कर रहा था मगरमच्छ, उसे ही मार कर खा गए परेशान ग्रामीण!

Australia Crocodile Hunting: ऑस्ट्रेलिया में एक मगरमच्छ लोगों के पालतू जानवरों का शिकार कर रहा था। लोग उससे इतने परेशान हुए कि शिकारी का ही शिकार कर लिया। बाद में उसको दावत पार्टी में खा गए। तीन मीटर से अधिक लंबा ये मगरमच्छ लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का सबब बना हुआ था।

Australia News: ऑस्ट्रेलिया के ग्रामीण इलाके बुल्ला में एक विशालकाय मगरमच्छ को यहां रहने वाले लोग ही मारकर खा गए। खारे पानी में रहने वाला ये मगरमच्छ लोगों के पालतू जानवरों को शिकार बना रहा था। पुलिस के अनुसार यह न केवल कुत्तों, बल्कि लोगों पर भी हमला कर रहा था। एनटी पुलिस ने बताया कि यह मगरमच्छ काफी विशालकाय था। इसकी लंबाई लगभग 3.63 मीटर बताई जा रही है। इस सरीसृप को डार्विन से लगभग 700 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित सुदूर बैंस नदी में देखा गया था। यहां उस समय भयंकर बाढ़ आई हुई थी।

भविष्य में किसी को न पहुंचाए नुकसान, इसलिए किया शिकार

पुलिस के अनुसार उन्होंने खतरे को भांपते हुए यहां के स्थानीय लोगों और वन्यजीव विभाग से बात की थी। जिसके बाद मगरमच्छ को मार दिया गया, ताकि यह भविष्य में किसी के लिए खतरा न बन सके। इसके बाद मगरमच्छ की बॉडी बुल्ला टाउनशिप के आदिवासी समुदाय को दे दी गई। जहां समुदाय के लोगों ने पारंपरिक तरीके से दावत का आयोजन किया। रिमोट सार्जेंट (पुलिस अधिकारी) एंड्रयू मैकब्राइड ने बताया कि इस साल भयंकर बाढ़ के कारण मगरमच्छों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ये वहां भी दिख रहे हैं, जहां पहले कभी नहीं दिखे थे। पानी की अत्यधिक मात्रा के कारण इनकी संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। मृत मगरमच्छ टहलते हुए आबादी के काफी आ गया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Sex Abuse से लेकर Drug Use तक, Elon Musk के खिलाफ लगे 5 चौंकाने वाले आरोप

---विज्ञापन---

पुलिस ने ऐसे मगरमच्छों से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार ये मगरमच्छ पानी में छिपकर भी हमला कर सकते हैं। पर्यावरण, पार्क और जल सुरक्षा विभाग में वन्यजीव संचालन के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे क्रिस्टन हे की ओर से भी खतरों को लेकर आगाह किया गया है। उन्होंने कहा कि नदियों में खुले में तैरने से बचें। जहां तैराकी को लेकर निर्देश दिए गए हों, सिर्फ वहीं पर तैरें। उत्तरी क्षेत्र सरकार द्वारा मगरमच्छों के हमलों के जोखिम को कम करने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे पहले भी मगरमच्छ आबादी को काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं।

First published on: Jun 14, 2024 10:09 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola