क्या जिंदा है ओसामा बिन लादेन का बेटा? अलकायदा ने जारी किया 50 मिनट का वीडियो, हमजा के साथ दिखा अल जवाहिरी
hamza bin laden
Edited By Khushbu Goyal

9/11 आतंकी हमलों की बरसी पर अलकायदा ने वीडियो जारी किया है. (Credit-X)
Edited By Khushbu Goyal

9/11 आतंकी हमलों की बरसी पर अलकायदा ने वीडियो जारी किया है. (Credit-X)
अमेरिका के 9/11 आतंकी हमलों की 25वीं बरसी पर ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिल लादेन के जिंदा होने की खबर आई है. अलकायदा के मीडिया विंग अस-सहाब की ओर से 50 मिनट का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को देख सकते हैं. हालांकि साल 2019 में हमजा के मारे जाने की खबर आई थी. अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर के पास आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी अभियानी में उसके ढेर होने की बात कही गई थी. लेकिन हमजा के नए वीडियो ने उसके जिंदा होने के संकेत दिए हैं, क्योंकि नए वीडियो में हमजा की जो फुटेज दिख रही है, वह पहले कभी नजर नहीं आई.
1/ 🧵 Al-Qaeda's As-Sahab released a 25th anniversary video, "A Quarter Century of the 11 September Raids (Part One)." It features footage of a man it presents as Hamza bin Laden. He appears 3 times, & how al-Qaeda frames him matters as much as what he says pic.twitter.com/VOmMn7a7MY
— Sara Harmouch, Ph.D. د.سارة هرموش (@Dr_SaraHarmouch) September 10, 2026
बता दें कि अलकायदा की ओर से जारी 50 मिनट के वीडियो को ’11 सितंबर के हमलों के 25 साल’ कैप्शन दिया गया है. वहीं इसमें अमेरिकी सैन्य अभियान में मारे जा चुके अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी की कुछ तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया. यहां विशेष उल्लेखनीय है कि अलकायदा ने अब तक जवाहिरी की मौत को स्वीकार नहीं किया है और न ही उसकी मौत को लेकर आधिकारिक बयान दिया है और न ही परंपरागत श्रद्धांजलि दी है.
वीडियो में हमजा पारंपरिक सफेद रंग की पगड़ी पहने मिट्टी की दीवार के सामने बैठा है ओर बोल रहा है. उसकी बगल में असॉल्ट राइफल भी नजर आईं. सूत्रों के अनुसार, ने कहा कि हमजा को इस तरह दिखाने के पीछे अलकायद के 2 उद्देश्य हो सकते हैं. एक उसके पिता ओसामा बिन लादेन के उत्तराधिकारी की घोषणा करना और दूसरा उद्देश्य अलकायदा की जिहाद वाली विचारधारा को प्रचारित करना है. अलकायदा के मौजूदा प्रमुख सैफ अल-अद्ल ने इस वीडियो के जरिए और हमजा बिन लादेन के नाम का इस्तेमाल अलकायदा में भर्ती के मकसद से किया है.
बता दें कि 50 मिनट के वीडियो की शुरुआत भी ऐसे की गई है कि देखकर चौंक जाएंगे. वीडियो की शुरुआत में इंटरनेशनल ऑपरेशन की फुटेज नहीं, बल्कि सितंबर 2014 में कराची के नौसैनिक डॉकयार्ड पर अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट के हमले की फुटेज है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: