---विज्ञापन---

यूक्रेन पर रूस का मिसाइल हमला, 5 लोगों की मौत, पुतिन ने यूरोप को दी चेतावनी

Russia Ukraine War: रशिया और यूक्रेन के बीच 2022 से लगातर जंग जारी है, अब रूस ने एक बार फिर अपने इस दुश्मन देश पर मिसाइल अटैक किया जिसमें कई इमारतों को निशाना बनाया गया, जिसके कारण जान-माल का काफी नुकसान उठाना पड़ा है.

---विज्ञापन---

Russian Air strikes on Ukraine: रूस के हमलों में यूक्रेन में पांच नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. ये घटना ऐसे वक्त है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में यूरोपीय सैनिकों को भेजना रूस के साथ सीधे संघर्ष के जैसा होगा.

हमले से दहशत

रीजनल चीफ इवान फेदोरोव ने बताया कि यूक्रेन के जपोरिज्जिया शहर में रातभर जारी रूसी ड्रोन हमले में 2 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, क्रिवी रिह में हुए हमलों में एक शख्स की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए.

---विज्ञापन---

ब्लैक सी स्थित ओडेसा बंदरगाह और इसके आसपास के इलाकों में 35 लोग घायल हुए. क्षेत्रीय प्रमुख ओलेह किपर ने इसे ‘बड़ा हमला’ बताया. हमले में एक रिहायशी इमारत भी डैमेज हो गई, जिसकी ऊपरी मंजिलें पूरी तरह नष्ट हो गईं. यूक्रेन के जाइटोमिर क्षेत्र में एक किराना दुकान पर रूसी हमले में 2 लोगों की मौत हो गई.

जेलेंस्की का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनी सैन्यबल ने रूस में रासायनिक उद्योग की 2 यूनिट्स को निशाना बनाया, जिनमें एक समारा और दूसरी पर्म में है. इन क्षेत्रों के गवर्नर ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन रूस के स्वतंत्र ऑनलाइन समाचार संगठन ‘अस्त्रा’ ने दोनों क्षेत्रों में रासायनिक संयंत्रों पर ड्रोन हमलों की खबर दी.

---विज्ञापन---

यूरोप को पुतिन की चेतावनी

इस बीच व्लादिमीर पुतिन ने भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से कहा कि अगर यूरोपीय देशों की सरकार यूक्रेन में सैनिक भेजती हैं तो इसका मतलब ‘रूस के साथ युद्ध’ होगा. उन्होंने कहा, ‘अब वे यूक्रेन में सैनिक भेजने पर विचार करने की बात कर रहे हैं. इसका मतलब रूस के साथ युद्ध होगा.’

कुछ यूरोपीय नेताओं ने संभावित शांतिरक्षक बल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है. इसे रूस ने बार-बार अस्वीकार्य बताया है. पुतिन ने यह भी कहा कि रूस से यूरोप को कोई खतरा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा कोई खतरा नहीं है और न कभी रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘हम यूरोपीय देशों को धमकी नहीं देते और न ही ऐसा करने का हमारा इरादा है.’

---विज्ञापन---

पोलैंड के पीएम ने क्या कहा?

पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को कहा कि इस हफ्ते यूक्रेन की पोलैंड और मोल्दोवा से लगती सीमाओं पर हुई 2 घटनाएं यूरोप के साथ लगतीं यूक्रेन की सीमा चौकियों पर रूस की बढ़ती भड़काऊ गतिविधियों की आशंका की झलक हैं. उन्होंने कहा कि मंगलवार रात यूक्रेन और मोल्दोवा के बीच स्टारोकोजाचे सीमा चौकी पर रूसी ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बुधवार रात पोलैंड-यूक्रेन सीमा चौकी पर ‘प्रत्यक्ष खतरा’ वारसा और कीव के बीच सहयोग के कारण टल गया.

First published on: Sep 12, 2026 11:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola