Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

गैरी हेडनिक कौन? महिलाओं को सड़क से उठाया, रेप कर मार डालता

Philadelphia Horrific Killer Gary Heidnik Story: अमेरिका में एक समय में लगातार महिलाओं के अपहरण के मामले सामने आए थे। पुलिस ने जब पड़ताल की, तो पता लगा कि महिलाओं को अपहरण करने के बाद दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। बाद में यातनाएं देकर उनका मर्डर कर दिया गया। एक किलर को पुलिस ने अरेस्ट किया था।

Author
Edited By : Parmod chaudhary Updated: May 27, 2024 17:23
Gary Heidnik
यूएस का साइको किलर। फोटो-एक्स

US Crime News: फिलाडेल्फिया में 1986 का दौर डरावना था। एक तथाकथित पादरी, जिसने खुद का हरम बनाने के लिए महिलाओं का अपहरण करना शुरू कर दिया था। वह महिलाओं को बीच सड़क से उठाता और अपने घर के तहखाने में ले जाता। भयावह किलर गैरी हेडनिक पहले महिला के साथ रेप करता, फिर बर्बरता से उसकी हत्या कर देता था। हेडनिक को 6 अश्वेत महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या का दोषी पाया गया था। जिसे 6 जुलाई 1999 को फांसी दे दी गई थी। वह महिलाओं को गुलाम बनाकर यौन प्रताड़ना देता था।

यह भी पढ़ें:पिता की हत्या का आरोप कबूल करवाने के लिए पुलिस ने किया टॉर्चर, शख्स को मिला 8 करोड़ का हर्जाना

---विज्ञापन---

ट्रेसी लोमैक्स नामक महिला ने उसकी हैवानियत को लेकर खुलासा किया है। लोमैक्स की बहन का अपहरण भी गैरी ने किया था। उसकी बहन सैंड्रा लिंडसे और 5 अन्य महिलाओं को लेकर दावा किया कि अपहरण के बाद हैवान ने पानी से भरे गड्ढे में उन्हें डाल दिया था। जिसके बाद उनसे रेप किया गया। बाद में महिलाओं को बेड़ियों में बांधकर कई दिनों तक खाने को कुछ नहीं दिया गया।

पेंसिल्वेनिया में फांसी पाने वाला वह अंतिम शख्स था। इसके बाद अब तक किसी को इतनी बड़ी सजा नहीं मिली है। उसकी बर्बरता को कई बार टीवी या फिल्मों के जरिए दिखाया जा चुका है। वह शहर के उत्तरी हिस्से में रहता था। इससे पहले वह सेना में था, लेकिन मानसिक बीमारी के कारण उसको रिटायर्ड किया गया था। सरकार ने उसे कई चेक दिए थे। जिनका पैसा उसने शेयर मार्केट में लगाया और खूब कमाई की।

महंगी कारों का शौकीन था हत्यारा

इस पैसे से उसने अपने लिए अच्छा घर नहीं बनाया। बल्कि रॉलस रॉयस जैसी महंगी कारें खरीदी। बाद में यूनाइटेड चर्च ऑफ द मिनिस्टर्स ऑफ के नाम से खुद का चर्च शुरू किया था। पूरा खेल पैसे को कर से बचाने के लिए था। चक पेरुटो, जो उसके अंतिम वकील थे, ने बताया कि हेडनिक का मकसद महिलाओं को गुलाम बनाकर प्रेग्नेंट करना था। वह ऐसी नस्ल बनाना चाहता था कि बच्चे में अश्वेत और श्वेत के आधे-आधे जींस हों। जिसके कारण वह महिलाओं को अपहरण करने लगा। लेकिन यातना के कारण अधिकतर महिलाओं की मौत हो गई। रिवेरा नाम की महिला उसकी कैद से 4 महीने बाद भागने में सफल रही थी। जिसके बाद उसकी कैद से 3 और महिलाओं को बचाया गया था। वह भी पकड़ा गया था।

 

First published on: May 27, 2024 05:23 PM

संबंधित खबरें