वीकेशन पर जाना बना 'सदमा', लंच कर रही मां-बेटी पर गिरा Paraglider

Paraglider crash-landed on teen: पुलिस के अनुसार हादसे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पीड़ित फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।

लिली

दाएं में लिली

Paraglider crash-landed on teen: वीकेशन पर लोग फैमिली के साथ नई यादें संजोने जाते हैं। लेकिन 15 वर्षीय किशोरी के लिए ये सदमे में तब्दील हो गया। दरअसल, वह अपनी मां और बहन के साथ छुट्टियां मनाने घर से दूर गई थीं। उनकी छुट्टियों का आखिरी दिन था और अगले दिन उन्हें अपने घर लौटना था, वह बेहद खुश थी। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी ये खुशी चंद सेकंड में काफूर हो जाएगी।

विज्ञापन

दरअसल, तुर्की में अपनी मां और बहन के साथ लंच कर रही किशोरी के ऊपर एक पैराग्लाइडर आ गया। जिससे किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं और वह आईसीयू में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी जीभ कट गई है, उसके जबड़े की हड्डी, और पीठ की हड्डी टूट चुकी है। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटे आई हैं। किशोरी की पहचान लिली निकोल के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आंखे खुली होने के बावजूद सदमे से बेहोश हो गई थी लिली

लिली की मां लिंडसे ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि वह खाना खा रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ उसके ऊपर पैराग्लाइडर आ गिरा। ये देखकर उनके होश उड़ गए, उन्हें लगा कि वह मर गई है। किसी तरह उन्होंने उसे लोगों की मदद से खींचकर बाहर निकाला। उसकी आंखे खुली हुई थी लेकिन वह बेहोश थी।

हादसे के कारण वापस घर नहीं लौट पा रहे

लिंडसे के अनुसार उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है, उन्हें घर लौटना था, लेकिन इस हादसे के बाद वह वापस नहीं लौट पाए। ऐसे में उनके होटल और अस्पताल का खर्च और बढ़ गया। अब वह परेशान हैं और उनकी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ