5 साल में अमेरिका से ज्यादा सऊदी अरब ने भारतीयों को भेजा है वापस, जानिए- क्या कहते हैं आंकड़े

भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़ें सामने आए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक 5 सालों में सऊदी अरब से सबसे ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया है, लेकिन इसकी वजह क्या है?

Saudi Arabia Deported Indians

Credit: Social Media

विज्ञापन

अमेरिका अपनी वीजा पॉलिसी को लेकर काफी सख्त कहा जाता है, लेकिन भारत के विदेशी मंत्रालय (MEA) की रिपोर्ट में जो खुलासे हुए हैं वो वाकई चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट करने वाला देश अमेरिका नहीं, बल्कि सऊदी अरब है. विदेश मंत्रालय ने इससे जुड़ी रिपोर्ट राज्यसभा में पेश की. इसमें ये साफ लिखा गया है कि खाड़ी देशों में डिपोर्टेशन की वजह अवैध तरीके से सीमा पार करना नहीं बल्कि वीजा उल्लंघन और लेबर लॉ का उल्लंघन है. विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट सामने आने के बाद सरकार ने भारतीयों को वीजा के नियमों का पालन करने के सख्त आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर दो नहीं तो…’, क्यों अमेरिकी पत्रकार ने भारत के खिलाफ उगला जहर?

विज्ञापन

क्या कहती है MEA की रिपोर्ट?

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन ने राज्यसभा में जो रिपोर्ट पेश की. उसमें लिखा था कि विदेश में भारतीयों की हिरासत और डिपोर्टेशन की अहम वजह वीजा या रहने के परमिट की वैलिडिटी से ज्यादा वक्त तक रुकना, बिना वर्क परमिट काम करते रहना, लेबर लॉ का उल्लंघन, काम देने वाले को धोखा देना या क्रिमिनल केस में फंसना है. गल्फ देशों में लेबर लॉ को अहम माना जाता है, जबकि अमेरिका में इलीगल एंट्री या वीजा उल्लंघन पर ज्यादा ध्यान देते हैं.

सऊदी ने अमेरिका को पीछे छोड़ा

आंकड़ों के मुताबिक साल 2021-2025 तक सऊदी अरब से सबसे ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया है. रियाद में मौजूद इंडियन एंबेसी के डेटा के मुताबिक 2021 में 8 हजार 887 भारतीय, 2022 में 10 हजार 277, 2023 में 11 हजार 486, 2024 में 9 हजार 206 और 2025 में अब तक 7 हजार 19 भारतीयों को सऊदी अरब से डिपोर्ट किया गया है. अमेरिका के मुकाबले डिपोर्टेशन की ये संख्या काफी ज्यादा है. अमेरिका से हर हालात में ज्यादा भारतीयों को वापस नहीं भेजा गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ