'बंकर में छिपने की नौबत आ गई थी…', ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्रपति जरदारी ने खोल दी पाकिस्तानी सेना की पोल

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में छिपे आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया गया, जिसमें पहले चुनिंदा आतंकवादी ढांचों और फिर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को सटीक वार से निशाना बनाया गया.

Pakistan President Asif Ali Zardari

Operation Sindoor: भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान के भीतर मची घबराहट अब खुद उसके राष्ट्रपति के बयान से उजागर हो गई है. ताजा खुलासे ने साफ कर दिया है कि मई में हुई भारतीय कार्रवाई ने न सिर्फ आतंकी ढांचे को ध्वस्त किया, बल्कि इस्लामाबाद की सत्ता के शीर्ष गलियारों तक दहशत पैदा कर दी थी. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. इस हमले के तुरंत बाद भारत ने तय किया कि जवाब सिर्फ कूटनीतिक बयानबाजी से नहीं, बल्कि जमीन पर ठोस सैन्य कार्रवाई से दिया जाएगा.

विज्ञापन

इसी के तहत मई की शुरुआत में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में छिपे आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया गया, जिसमें पहले चुनिंदा आतंकवादी ढांचों और फिर पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को सटीक वार से निशाना बनाया गया. अब पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वीकार किया कि इन हमलों के दौरान इस्लामाबाद में भय और बेचैनी का माहौल था.

विज्ञापन

‘जंग शुरू हो गई है…’


आसिफ अली जरदारी के मुताबिक, भारतीय जवाबी कार्रवाई की सूचना मिलते ही उनके मिलिट्री सेक्रेटरी ने आकर कहा कि जंग शुरू हो गई है और सुरक्षा के लिए उन्हें तुरंत बंकर में जाने की सलाह दी. जरदारी ने दावा किया कि उन्होंने खुद बंकर में जाने से इनकार कर दिया, लेकिन यह बयान अपने आप में बताता है कि हालात कितने तनावपूर्ण थे और पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व को भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता थी.

विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर से दहल गया पाकिस्तान


भारत की ओर से शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई की तड़के हुई थी, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान की सरज़मीं पर मौजूद कम से कम नौ आतंकी ठिकानों पर प्रिसिशन स्ट्राइक की. इसके बाद जब पाकिस्तान की ओर से सैन्य प्रतिक्रिया देने की कोशिश हुई, तो भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भी टारगेट कर यह साफ कर दिया कि अब सीमा पार से प्रायोजित आतंक का जवाब सख्ती से दिया जाएगा. इन हमलों के बाद पाकिस्तान की सैन्य तैयारियों और उसके रक्षा ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ