पहले सिर्फ दिखती थीं बिल्लियां, अब 30 साल बाद गूंजी बच्चे की किलकारी, इटली के गांव में चमत्कार

Italy Baby Born after 30 years: इटली के एक गांव में 30 साल बाद एक बच्चे के किलकारी सुनाई दी है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है. बच्ची के जन्म पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने खुशी जाहिर करते हुए बेबी बोनस देने का ऐलान किया है.

Baby Born in Italy village after 30 years

Credit: Social Media

इटली के एक गांव में कुछ ऐसा हुआ, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया कर रही है. इटली के पगलियारा देई मारसी गांव में 30 साल बाद किसी इंसान के बच्चे की किलकारी सुनाई दी है, जिसे सभी चमत्कार मान रहे हैं. इस गांव में ज्यादातर बिल्लियां नजर आती हैं, लेकिन अब 30 साल बाद नन्ही परी के आने से पूरा गांव खुशी से झूम रहा है. बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम लारा रखा है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने लारा के जन्मदिन के मौके पर जन्मे लाखों बच्चों को बेबी बोनस देने का ऐलान किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सिर्फ बिल्लियां दिखती थीं

लारा के जन्म के बाद गांव की आबादी करीब 20 हो गई है. लारा के बपतिस्मा समारोह में पूरा गांव साथ था. दरअसल इटली में जन्मदर लगातार कम हो रहा है. यूरोप में सबसे कम बर्थ रेट इटली का ही है. पगलियारा गांव भी इसी का उदाहरण है. पहाड़ों में बसे इस छोटे से गांव में इंसानों की आबादी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है. लोग शहरों में बस गए, गांव में इंसानों से ज्यादा बिल्लियां नजर आती हैं. पिछले 30 साल से इस गांव में किसी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था, लेकिन अब जो तस्वीर आई वो काफी राहत देने वाली है.

जन्म दर कम होने की वजह क्या है?

इटली में महिलाएं बच्चों को जन्म देने से कतरा रही हैं और इसकी वजह है काम छोड़ने की मजबूरी. इटली में महिला और पुरुष दोनों मिलकर घर चलाते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को ना चाहते हुए भी काम छोड़ना पड़ता है. अगर दोनों में से कोई भी एक ना कमाए तो घर की आर्थिक हालत खराब होने लगती है. यही वजह है कि 2024 में इटली का बर्थ रेट 1.4 तक कम हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ