पाकिस्तान का पूर्व मेजर क्यों घोषित हुआ आतंकी? क्या है शेडयूल 4 का सच, जिसके तहत एक्शन

Pakistan former Major Adil Raza declared terrorist: पाकिस्तानी सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा को शहबाज शरीफ सरकार ने शेडयूल 4 के तहत आतंकी घोषित किया है. वहीं, आदिल राजा ने सरकार के इस फैसले को ट्रांसनेशनल दमन करार दिया. गौरतलब है कि आदिल राजा वहीं सैन्य अफसर हैं जिन्होंने अमीर मुनीर से टक्कर ली.

Pakistan former Major Adil Raza
विज्ञापन

Pakistan former Major Adil Raza declared terrorist: पाकिस्तान सरकार ने अमीर मुनीर से टक्कर लेने वाले सेना के पूर्व मेजर आदिल राजा को शेडयूल 4 के तहत आतंकी घोषित किया है. इसी बीच लंदन में उनकी अनुपिस्थिति में उनके घर में हुए हमले के बाद इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. आदिल राजा ने इसे खुद के खिलाफ ट्रांसनेशनल दमन की कार्रवाई बताया और कहा कि यह कार्रवाई उनके खिलाफ सरकार की आलोचना करने पर की गई है. आदिल राजा अभी लंदन में हैं, पाकिस्तान की भरसक कोशिशों के बाद भी ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की कोशिशें कामयाब न होने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है.

यह भी पढ़ें: 2 सालों में हजारों डॉक्टर, इंजीनियर्स ने छोड़ा पाकिस्तान, फिर लपेटे में आए आसिम मुनीर

विज्ञापन

क्या है शेडयूल -4?

शेडयूल -4 पाकिस्तान का एक सख्त कानून है, इसके तहत किसी व्यक्ति की सामाजिक गतिविधियों, बैंकिंग और आवाजाही पर नजर रखी जा सकती है. आदिल राजा का कहना है कि इस सूची में नाम डालने का मकसद मानसिक और सामाजिक रूप से तोड़ना है. न कि कानूनी तौर पर नहीं.

मैं और मेरा परिवार लंदन में असुरक्षित

आदिल राजा ने बताया कि लंदन में उनके घर में उनकी गैर मौजूदगी में अज्ञात हमलावरों ने घुसपैठ कर तोड़फोड़ की. शुक्र इस बात का है कि हमले के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. आदिल राजा ने बताया कि हाल ही में इंग्लैंड में कैंब्रिज में इमरान खान के करीबी को निशाना बनाया गया, उसके बाद उनके घर पर हमला हुआ. यह उनकी सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने की सजा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ