Trump Tariff: उल्टा पड़ा ट्रंप का टैरिफ दांव, हर सेक्टर में दिवालिया हुईं US की कंपनियां

Trump Tariffs Side Effect: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ दांव उल्टा पड़ा. ट्रंप के टैरिफ से हर सेक्टर में कंपनियों पर बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं. दिवालियापन के लिए आवेदन करने वालों का आंकड़ा 2024 के बाद से लगातार बढ़ा है. 11 महीने में 14% ऐसे केस बढ़ गए हैं.

Trump

Trump Tariffs Side Effect: अमेरिका को चमकाने के नाम पर ट्रंप टैरिफ (Trump Tariff) लगाकर रेवेन्यू बढ़ाने के कितने भी दावे अमेरिकी राष्ट्रपति करें लेकिन असलियत इससे कोसों दूर है. अमेरिका की कंपनियों पर इन टैरिफ का इतना बुरा असर पड़ा है कि 2025 में अब तक दिवालियापन के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों का आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 14 प्रतिशत ज्यादा है. इसे 15 साल में सबसे ज्यादा बताया जा रहा है. महंगाई के कारण स्थिति और बिगड़ गई. राष्ट्रपति ट्रंप का रेवेन्यू जेनरेट करने का दावा उल्टा पड़ गया है और अमेरिकी राष्ट्रपति की चिंताएं बढ़ने लगी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

777 कंपनियां दिवालिया होने के कगार पर

आजतक की रिपोर्ट में दि वॉशिंगटन पोस्ट के हवाले से बताया गया कि ट्रंप का टैरिफ लगने के बाद से इस साल अमेरिकी कंपनियों के दिवालियापन के लिए आवेदन करने वालों का आंकड़ा बढ़ा है. अमेरिका में 15 साल पहले जो महामंदी आई थी, उस दौरान जो दिवालिया होने वाली कंपनियों की संख्या के बराबर इस साल 2025 में दिवालिया होने वाली कंपनियों के बराबर पहुंच गई हैं. आंकड़े बताते हैं कि चैप्टर 7 या चैप्टर 11 के तहत केवल जनवरी से नवंबर के बीच 717 कंपनियों ने दिवालियापन के लिए आवेदन किया. चैप्टर 11 के तहत कंपनी का परिचालन जारी रहता है, जबकि चैप्टर 7 के तहत कंपनी बंद होती है और संपत्तियां बिक जाती है.

विज्ञापन

इंडस्ट्रियल सेक्टर पर ज्यादा असर

गौरतलब है कि आयात पर निर्भर अमेरिकी कंपनियों पर ट्रंप के टैरिफ का ज्यादा बुरा असर पड़ा. दिवालियापन की कगार पर पहुंची कंपनियां ज्यादातर इंडस्ट्रियल सेक्टर से जुड़ी थीं. परिवहन, विनिर्माण और निर्माण कंपनियों पर टैरिफ का सबसे बुरा असर देखने को मिला. इसके अलावा अन्य सेक्टर्स को भी बढ़े टैरिफ के चलते बुरी तरह प्रभावित किया. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में एक वर्ष की अवधि में 70,000 से अधिक जॉब भी खत्म हो गई. ट्रंप के दावे फेल साबित हुए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ